रतसर (बलिया) :- रतसर-पचखोरा मार्ग निर्माण में कथित रूप से हो रही धांधली के विरोध में बुधवार को कई संगठनों के आह्वान पर क्षेत्रीय जनता सड़क पर उतर आई और गांधी आश्रम के समीप रास्ता जाम कर दिया। इससे इस मार्गपर दोपहर तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इलाकाई लोगों ने चेतावनी दी है कि निर्माण कार्यों में फिर अनियमितता बरती गई तो ग्रामीण सड़क पर फिर उतरने को बाध्य होंगे। दरअसल यहमार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। निर्माण कार्य इस पर शुरू होने के बादइलाकाई लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन मानक की अनदेखी उनके आक्रोश को बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की। लोग सुबह ही चौराहा पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए वहां रास्ता जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष गड़वार नीरज पाठक द्वारा लोगों से वार्ता के बाद उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। दोपहर में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता बीआर यादव व अखिलेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की लेकिन जामकर्ता अपनी मांग पर अडिग रहे। अधिकारियों ने उन्हें लिखित रूप से मानक के अनुरूप सड़क निर्माण होने का आश्वासन दिया। इसके बादधरना व रास्ता जाम समाप्त हुआ। जाम करने वालों में जनार्दन ¨सह, बलवंत यादव, अवधेश पाण्डेय, डा.सत्य नारायण, बच्चा ¨सह, ब्रजेश ¨सह, मनू यादव,रविशंकर ¨सह, अर¨वद गुप्त, कासमुल अनवर, अखिलेश यादव आदि शामिल थे।
R.P.G.
R.P.G.
No comments:
Post a Comment