मधुबन (मऊ) :- स्थानीय तहसील क्षेत्र में आग की विनाशलीला का दौर थमने कानाम नहीं ले रहा है। बुधवार को क्षेत्र के सुग्गीचौरी मल्लाह टोलिया में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग की चपेट में तीन व्यक्तियों का मकान जल गया। इसके साथ ही उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जबकि अगलगी की चपेट में आकर आधा दर्जन पुरुष-महिलाओं के साथ ही गाय भी झुलसकर घायल हो गई और दो बकरियों की मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया। वहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पतालके लिए रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के सुग्गीचौरी मल्लाह टोली निवासी ओमप्रकाश शर्मा, अक्षयवर व अच्छेलाल शर्मा फर्नीचर का अपना परंपरागत पेशाकरके आजीविका चलाते थे। इस समय आने वाले दिनों में लगन के चलते आर्डर पर देने हेतु फर्नीचर तैयार किए थे। इमारती लकड़ी का स्टाक भी किए थे। बुधवारकी सुबह 11 बजे के लगभग अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई। तेज हवाओं ने उसमें घी का काम किया। अचानक लगी आग को बुझाने की बजाय पहले उसमें फंसे लोगों तथा पालतू पशुओं को बचाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद भी 55 वर्षीय अक्षयवर, 28 वर्षीय आराधना, 30 वर्षीयओमप्रकाश, 65 वर्षीय अच्छेलाल, सहित दो अन्य झुलसकर घायल हो गए। उनको इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया। उधर आग हवा के सहयोग से और विकराल होती जा रही थी। आग अन्य क्षेत्रों की तरफ न फैले इसका संज्ञान लेकर भारी संख्या में भीड़ जुटकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गई। वहीं तबतक फायर बिग्रेड भी पहुंच गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पीड़ित परिवार की नगदी व जेवरात भी अगलगी की भेंट चढ़ गया। घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी दयाशंकर पाठक, प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्र, महेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश नेक्षति का आंकलन किया। वहीं सपा प्रत्याशी राजेंद्र मिश्र ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
R.P.G.
R.P.G.
No comments:
Post a Comment