घोसी (मऊ) :- कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार ¨सह ने शनिवार की सुबह लगभग सवा दस बजे नगर अंतर्गत पकड़ी मोड़ पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उक्त युवक गांव की ही एक नाबालिग किशोरी संग दुराचार करने का आरोपी है। दुराचार की यह घटना मंगलवार की दोपहर घटित हुई। मेडिकल परीक्षण में दुराचार की स्पष्ट पुष्टि भले न हुई पर किशोरी ने अपने बयान में मजिस्ट्रेट के समक्ष समूचा वृत्तांत बताया है।
R.P.G.
R.P.G.
No comments:
Post a Comment