नगरा (बलिया) :- थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के बागीचे में शुक्रवार की रात पत्नी से क्षुब्ध सरयां बगडौरा निवासी पति चंद्रिका राम (30) ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ की डाल से लटकता शव देखा। पुलिस नेअपने सामने शव को नीचे उतरवाया। साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर पत्नी लक्ष्मीना देवी पर मुकदमा कायम कर लिया। युवक व उसकी पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। रात में भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद चंद्रिका घर से निकल कर चला गया। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। बगल के गांव सुल्तानपुर के बाग की तरफ गए लोगों ने लटकता शव देखा। हो हल्ला पर परिवार के सदस्य भी आ गए। पेड़ की डाल पर गमछा के सहारे लटकता शव देख परिवार वाले अवाक हो गये |
R.P.G.
R.P.G.
No comments:
Post a Comment