Saturday, 23 April 2016

R.P.G. breaking news.........

बलिया :- केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरेजहां पार्टीजनों व जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। मंत्री का स्वागत सांसद भरत ¨सह व रवींद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी जनोंसे माला पहना कर किया। यहां से मंत्री सीधे पीएम के लिए माल्देपुर में प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण करने निकल गए। उन्होंने स्थल पर की जा रही तैयारियों, ले-आउट व डिजाइन आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए। पेट्रोलियम मंत्री ने प्रभारी जिलाधिकारी के.बालाजी व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। इस दौरान एडीएम केपी ¨सह के अलावा विधायक उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे। सभा स्थल से वापस लौटने के बाद मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद भरत ¨सह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक उपेंद्र तिवारी, आदि |

    R.P.G.

No comments:

Post a Comment