Sunday, 17 April 2016

R.P.G. breaking news..........

मऊ:- थाना हलधरपुर क्षेत्र के मेउड़ी सहबलपुर गांव के सिवान में रविवार को गांव के ही एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव 52 वर्षीय बब्बन सिंह पुत्र अमरदेव सिंह की थी। वह 15 अप्रैल को पुत्र से पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गए थे। इस बीच परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन भी की। रविवार की सुबह उनकी लाश खेत में मिली। शरीर पर चोट के निशान थे।  शव से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी सहबलपुर गांव निवासी बब्बन सिंह का परिवार में उनके पुत्र पवन कुमार सिंह से किसी बात को लेकर 15 अप्रैल को विवाद हो गया। गुस्से में आकर बब्बन सिंह घर से निकले तो फिर वापस हीनहीं लौटे। रात में उनके घर न आने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी खोजबिन भी की लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। रविवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने सिवान में एक हाईटेंशन बिजली के खंभे के नजदीक उनकी लाश देखी। चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ था और जगह-जगह चोट के भी निशान थे। शव से बदबू आ रही थी, इससे आशंका जताई जा रही है कि मौत कई दिन पूर्व की गई |

   R.P.G.

No comments:

Post a Comment