सिकंदरपुर (बलिया) :- थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शनिवार को कोटे की दुकान पर पहले राशन लेने को लेकर दो युवकों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनोंपक्षों में जमकर लाठी डंडा व ईंट-पत्थर चला। जिसमें मानिक चंद चौहान (45) घायल हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ स्थिति को सामान्य किया। गांव में तनावपूर्ण शांति के बीच प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
R.P.G.
R.P.G.
No comments:
Post a Comment