Tuesday, 12 April 2016

R.P.G. breaking news.......,

ैकानपुर.:- इनदिनों जहां पूरे भारत में भारत माता की जय बोलने पर कोई न कोई नया बयानसामने आ रहा है, वहीं शहर में भी अब पोस्टर के जरिए भाजपा भारत माता की जय न बोलने वालों के खिलाफ मैदान पर उतर आई है। एकाएक भाजपा के रुख पर आए परिवर्तन केपीछे कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद की भाजपाइयों के साथ सोमवार को हुई दस मिनट की मुलाकात के बाद जो उन्होंने घुट्टी मिलाई, कमजोर भाजपाइयों पर जोश आ गया। केशव प्रसाद मौर्य यहां स्वागत के लिए नहींरुके, उन्हेंने इशारे - इशारे पर अपना और भाजपा की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को बता गए।जिसका नतीजा यह हुआ कि सोमवार की शाम से देररात तक शहर के सभी गली मोहल्लों में एकाएक पोस्टर चस्पा हो गए, जिनमें लिखा है कि अगर भारत में रहना है तो भारत माता की जय बोलना होगा।...तो भारत माता की जय कहना हैशहर में सोमवार को कचहरी और पुलिस ऑफिस के पास कुछ पोस्टर लगे देखे गये जिनमें लिखा है कि ‘भारत में रहना है तो भारत माता की जय कहना है’। एक दिन पहले शहर आये नए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद के जाने के बाद भाजपाइयों का यह आक्रामकतेवर कुछ अलग कहानी बयान कर रहे हैं। स्वागत के बहाने प्रदेश अध्यक्ष की हुई भाजपाइयों के साथ चन्द मिनट की बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है।अब तो भाजपा के स्थानीय नेता भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम जब अपनी मां की जय बोल सकते हैं तो जिस देश की मिट्टी में रहते हैं, उस भारत माता कीजय क्यों नहीं बोल सकते हैं। भाजपा नेताओं ने इसे लम्बी लड़ाई के रूप में देखना शुरू कर दिया है।अध्यक्ष के बयान ने कर दिया था इशारासोमवार को पहली बार कानपुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद ने कहा था कि आने वाले चुनाव में सपा की साइकिल को जनता पंचर कर देगी। हालांकि उन्होंनेविकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। लेकिन उनके जाते ही भाजपाइयों द्वारा पोस्टर वार किये जाने से चुनावी जंग की आहट सुनाई देने लगी है। साथ ही इसमुद्दे के सहारे लोगों को एकजुट करने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। इस भावनात्मक मुद्दे से लोग जुड़ेंगे और सपा को चुनौती मिल सकेगी।मां की जय तो भारत मां की जय क्यों नहींभाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने पोस्टर लगाये जाने की बात पर कहा कि जबमां की जय बोला जा सकता है तो भारत माता की जय क्यों नहीं बोल सकते हैं। यह देश हमारा है। हम यहीं की हवा में जिन्दा हैं। फिर इसकी जय बोलने से परहेज क्यों है।शहर के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक रघुनन्दन भदौरिया का कहना है कि भारत माता की जय तो सभी को बोलना ही पड़ेगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अब लम्बी लड़ाई के लिए भी कमर कस चुकी है।विरोधियों ने कहा यह तो होना ही थाजहां भाजपाई इस देशभक्ति के साथ जोड़ रहे हैं, वहीं विरोधियों का कहना है कि भाजपा का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। भाजपा विकास नहीं डराकर यूपी की सत्तापाना चाहती है, तभी तो एक कट्टर हिंदू छवि के नेता, अपराधी को सूबे की बागडोर सौंपी है। पूर्व मंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा जो पोस्टर भाजपा ने चस्पा किए हैं,उनकी नियति रणनीति साफ दिखती है। प्रधानमंत्री जी विकास पुरुष की छवि सिर्फ दिखावे के लिए पेश कर रहे हैं, वहीं उनके सिपहसलाहकार अब पोस्टर वार कर धुव्रीकरणकरने में लगे हैं।

    R.P.G.

No comments:

Post a Comment