घोसी (मऊ) :- स्थानीय क्षेत्र में रविवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं होती रहीं। अग्निशमन दल पूरे दिन चकरघिन्नी बना रहा। स्थानीय ब्लाक के कोपागंज थाना के मूंगमांस के मठिया पुरवे में ¨बदेश्वरी यादव की समूची गृहस्थी खाक हो गई। अन्य स्थानों पर खेतों में आग लगने के कारण बहुत नुकसान तो न हुआ पर खलिहान में रखे अरहर के सैकड़ों बोझ जल गए।
R.P.G.
R.P.G.
No comments:
Post a Comment