Tuesday, 31 May 2016

R.P.G. breaking news.......

मऊ :- देश की आजादी के छह दशक बाद भी दोहरी शिक्षा प्रणाली को लेकर अब छात्र उद्वेलित होने लगे हैं। पूरे देश में समान शिक्षा, समान अधिकार की मांग को लेकर छात्र कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय धरने पर बैठ गए, आरोप लगाया कि कभी शिक्षा सेवा का भाव थी परंतु आज व्यवसायिक हो गई है, जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। धरने का नेतृत्व कर रहे शैलेश कुमार ने कहा किहमारा देश लोकतांत्रिक देश है। इसलिए सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिलनाचाहिए। कहा कि आज देश के छह दशक बीतने के बाद भी मुल्क में दोहरी शिक्षा नीति भली-भांति फलफूल रही है। हालांकि देश में आजादी के आंदोलन का सपना था कि एक समान शिक्षा सबको दी जाए। जिस पर आज तक की हमारी चुनी हुई सरकारें एक कदम भी नहीं बढ़ पाई, बल्कि शिक्षा को जो सेवा का विषय था उसेव्यवसायिक बनाने में संलिप्त हैं जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। मुंशी ने कहा कि आज गरीबों को साजिश के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बाहर किया जा रहा है। क्योंकि जब शिक्षा को बेचने का काम होने लगा तो इसको खरीद पाना गरीबों की पकड़ से बाहर है। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि गरीबों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश ¨सह टाइगर, श्यामसुंदर, मनोज यादव, अशोक ¨सह, अजय कुमार, दिनेश मौर्य आदि उपस्थित थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

मऊ :- पावन नदी तमसा की दुर्दशा, किनारे बने स्लाटर हाउस व नदी में नालों से गिरने वाली गंदगी को रोकने की मांग ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओंने किया है। सोमवार को इस बाबत जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के साथ नदी कीसुरक्षा करने की मांग उठाई। ऐसा न होने की दशा में आंदोलन करने की प्रतिबद्धता भी जताई। जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि तमसा नदी हमारी धरोहर है। प्रशासन द्वारा इसके संरक्षण के प्रति उदासीन होने से इसके अस्तित्व पर संकट के बादल छाए हुए हैं। स्लाटर हाउस के पशुवध का अवशेष के साथ नगर की गंदगी इसमें गिराई जा रही है। जिला संयोजक अजय ¨सह ने कहा कि देश में जल संरक्षण के लिए एक तरफ अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर इस जीवनदायिनी नदी की सुरक्षा पर जिला व नगर प्रशासन के बीच संज्ञाशुन्यता की स्थिति बनी हुई है। वर्ष में कई बार इस नदी के तट पर अनेक धार्मिक आयोजन किया जाता है। प्रशासनिक लापरवाही से यह नदी प्रदूषण का पर्याय हो गई है। पूर्व जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव नदी बचाने के लिए अनेक प्रकार के आयोजन किए। इसके सार्थक परिणाम भी आया। उनके बाद प्रशासनिक शिथिलता के कारण नदी का उद्धार नहीं हो पाया। इसके साथ ही ठाकुर जी की भूमि पर अवैध विद्यालय निर्माण को रोकने की बात भी कही गई। इस दौरान जिला कार्यवाहक डा.मिथिलेश, जिला उपाध्यक्ष विनित तिवारी, बबूल शाही, संजय विश्वकर्मा, जय प्रकाश, विवेक ¨सह, उत्सव राय, प्रदीप कुमार, राजा राजभर आदि मौजूद थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

नई दिल्ली:-  आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राखी बिड़लान का दिल्ली विधानसभाउपाध्यक्ष बनाया जा रहा है। यह फैसला आम आदमी पार्टी की ही विधायक बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद यह फैसला लिया गया है। दिल्ली के मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के नाम पर जल्द अंतिम मुहर लगा दीजाएगी।दिल्ली में केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार में राखी बिड़लान मंत्री थीं। राखी का नाम कई विवादों से जुड़ चुका है। उन्होंने 2013 के चुनाव में मंगोलपुरी से चार बार विधायक रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता राजकुमार चौहान को हराया था। वे दोबारा इसी सीट से विधायक चुनी गईं। बीजेपी ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद विधानसभा का उपाध्यक्ष खाली हुआ है। नगर निगम उपचुनाव में बंदना कुमारी के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई थी। इसके बाद उन्होंनेउपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

     R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बलिया :- महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा व समस्याओं के लिए स्थापित महिला थाना को सात साल बाद भी अपना भवन नहीं मिल सका। फिलहाल यह थाना सदर कोतवाली केएक हिस्से में बने भवन में चल रहा है। इधर एक सप्ताह पूर्व शासन से आए एकपत्र से महकमा फिर हरकत में आ गया है। महकमा पहले ग्राम सभा की जमीन व किसी दान दाता की तलाश कर रही है। ऐसे में न मिलने पर अब पैसे से भी खरीदने की तैयारी हो रही है। फिलहाल महकमा शासन के पत्र के बाद जिलाधिकारी से संपर्क कर जमीन हर हाल में तलाशने में जुट गया है। जनपद में महिला थाने की स्थापना वर्ष 2009 में हुआ था। सदर कोतवाली के एककमरे में इसका संचालन हो रहा था। उस समय महिला सिपाहियों की संख्या भी कमथीं। महिलाओं की बढ़ती समस्याओं के बाद शासन गंभीर होने लगा। इसी बीच महिला सिपाहियों की संख्या भी बढ़ गई। उस समय भी जमीन की तलाश की कई दौर प्रयास हुआ लेकिन विभाग को सफलता नहीं मिला। महिला थाना के अत्याधुनिक विस्तार के शासन के निर्देश के बाद महकमा ने कोतवाली परिसर के एक बड़े भवनमें इसे स्थापित कर दिया। यहां पर कोतवाली में होने वाली भीड़ से महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही समस्या लेकर आने वाली महिलाओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। महिला एसओ संध्या ¨सह ने बताया कि नए भवन के लिए जमीन तलाशने संबंधी निर्देश शासन से आ गया है। इस पर राजस्व अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news......

बैरिया (बलिया) :- समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज ¨सह ने कहा कि सुरेमनपुर स्टेशन दो-दो भाजपा सांसदों का गृह स्टेशन है, इसे "बी " श्रेणी प्राप्त है ¨कतु सुविधा "सी " श्रेणी की भी नहीं है। कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता क्रमिक अनशन कर रहे हैं। जबकि उनकीबात रेलवे प्रशासन सुनने को तैयार कोई नहीं है। श्री ¨सह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए तत्काल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य शुरू कराए। इसका शिलान्यास तीन माह पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु कर चुकेहैं। वर्षों से प्रतीक्षालय में बंद पड़े महिला व पुरुष शौचालय को तुरंत ठीक कराकर उसे यात्रियों के उपयोग के लिए खोला जाय। श्री ¨सह ने कहा कि महज तीन करोड़ रुपये सालाना आय वाले रेलवे स्टेशन युसूफपुर में रुकने वालीछपरा-लखनऊ मेल व छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस साप्ताहिक का ठहराव सुरेमनपुर मेंभी किया जाय, जहां की वार्षिक आमदनी छह करोड़ रुपये से अधिक है। पूर्व की भांति डीएमयू को छपरा से वाराणसी के बीच चलाई जाय। रात में स्टेशन पर प्रकाश की व्यवस्था हो। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी व आरपीएफ को जवाबदेही तय किया जाय। कहा कि अन्यथा की स्थिति में बलिया जनपदके सभी विधान सभाओं के कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेंगे व रेलवे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

मऊ :- ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रताप ¨सह रतनपुरा ब्लाक के दर्जनों गांव में सघन संपर्क कर केंद्र सरकार के दो वर्ष की उपलब्धि बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ग्रामीण भारत के उदय के लिए किए जा रहे प्रयास और योजनाओं के बारे में उन्होंने लोगों को जागरुक किया। इस दौरान आगामी नौ जून को आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन के संदर्भ में भी वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। चकरा बाजार, बकराबाद, जमदरा, सहुआरी, सकरा, चकरा आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के दल-बल के साथ श्री ¨सह ने जगह-जगह सभा कर भाजपा शासन केदौरान हुए विकास पर विस्तार से चर्चा किया। श्री ¨सह ने कहा कि केंद्र में सत्ता से आने से पहले देश में निराशा का माहौल था। पीएम मोदी की अगुआई में वैश्विक स्तर पर देश की साख में सुधार होने के साथ समाज के पिछड़े व उपेक्षितों तक योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया गया है। निवेशमें चीन को पछाड़ने के साथ ही मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया, भारत उदय, मुद्रा बैंक जैसी योजनाओं के माध्यम से उद्योग और रोजगार का विकास किया जा रहा है। स्वायल हेल्थ कार्ड, पंचायतों को मजबूत करना, अटल पेंशन योजना,जनधन योजनाआ आदि के माध्यम से ग्रामीण भारत के निर्माण की आधारीय पृष्ठभूमि रखी जा रही है। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचने के बाद भाजपा का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का गौरव भी इस दौरान प्राप्त किया जा चुका है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और असुरक्षा के वातावरण से आमजनअसंतुष्ठ है। आगामी विधानसभा चुनाव में उप्र में भाजपा सत्ता में आएगी। आगामी नौ जून को आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में पिछ़ड़ा वर्ग मुख्यधाराजोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जलज ¨सह, दोर्णाचार्य मौर्य, प्रशांत राय, आनंद प्रजापति, अहमद हसन, साहब अहमद, लक्ष्मी चौहान, अमित, अंजनी आदिमौजूद थे।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

सिकंदरपुर (बलिया) :- बसपा विधानसभा सिकंदरपुर के खेजुरी में आयोजित समीक्षा व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विभिन्न कमेटियों केस्थिति की समीक्षा की गई। वहीं संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के दायित्वोंके बारे में चर्चा कर पार्टी की मजबूती हेतु निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वहन की कार्यकर्ताओं को सलाह नेताओं ने दिया।मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर आजमगढ़ पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते है। उनके प्रयास से ही संगठन मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे पार्टी मजबूत हो और यूपी के 2017 के चुनाव को फतह किया जा सके। जोन कोआर्डिनेटर रामअशीष मायूर ने कहा कि आज देश में अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के प्रभारी प्रत्याशी राजनारायण यादव नेआरोप लगाया कि भाजपा व सपा प्रदेश में सांप्रदायिकता फैलाकर 2017 काचुनाव जीतना चाहती है। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर डॉ.मदन राम, रामचंद्र गौतम, अभय ¨सह, ओमप्रकाश भारती, चंद्रशेखर, जीतेंद्र भारती, गुड्डू मलिक आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संतोष राम व संचालन महफूज आलम ने किया।


   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

मऊ :- शराब एक सामाजिक बुराई के साथ अपराध भी है। बिहार प्रांत में प्रदेशसरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी किए जाने पर अब अपने प्रदेश में भी मांग होने लगी है। सोमवार को शराब बंदी की मांग को लेकर पीस पार्टी ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने में जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि शराब पीना एक सामाजिक बुराई भी है और अपराध भी। देश का संविधान नागरिकों के उत्थान एवं विकास के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने पर बल देता है। इसी आधार पर केंद्र व प्रदेश सरकार भी सामाजिक बुराईयों को खत्म करने को लेकर समय-समय पर कदम उठाती हैं। आज प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या अधिक होने के कारण यह महामारी का रूप लेती जा रही है। आजशराब के चलते ही परिवार टूट रहे हैं। साथ ही साथ कैंसर जैसे गंभीर रोगों को भी दावत दे रहे हैं। प्रदेश में आए दिन शराब के चलते दर्जनों लोग असमयकाल के गाल में समा रहे हैं, ऐसे में शराब पर प्रतिबंध लगाना समय की मांगहैं। वक्ताओं ने कहा कि जैसे बिहार प्रांत ने पूर्ण शराब बंदी कर दिया हैवैसे ही प्रदेश की सपा सरकार को भी चाहिए कि पूर्ण शराब बंदी लगाएं। इस अवसर पर सनाउल्लाह आजमी, डा. मुहिबुल हक, जमील अहमद, मोहम्मद जैद नेयाज, मुहम्मद नोमान, शाहिद सौदागर, शम्स आलम आदि उपस्थित थे।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

मऊ :- शराब एक सामाजिक बुराई के साथ अपराध भी है। बिहार प्रांत में प्रदेशसरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी किए जाने पर अब अपने प्रदेश में भी मांग होने लगी है। सोमवार को शराब बंदी की मांग को लेकर पीस पार्टी ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने में जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि शराब पीना एक सामाजिक बुराई भी है और अपराध भी। देश का संविधान नागरिकों के उत्थान एवं विकास के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने पर बल देता है। इसी आधार पर केंद्र व प्रदेश सरकार भी सामाजिक बुराईयों को खत्म करने को लेकर समय-समय पर कदम उठाती हैं। आज प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या अधिक होने के कारण यह महामारी का रूप लेती जा रही है। आजशराब के चलते ही परिवार टूट रहे हैं। साथ ही साथ कैंसर जैसे गंभीर रोगों को भी दावत दे रहे हैं। प्रदेश में आए दिन शराब के चलते दर्जनों लोग असमयकाल के गाल में समा रहे हैं, ऐसे में शराब पर प्रतिबंध लगाना समय की मांगहैं। वक्ताओं ने कहा कि जैसे बिहार प्रांत ने पूर्ण शराब बंदी कर दिया हैवैसे ही प्रदेश की सपा सरकार को भी चाहिए कि पूर्ण शराब बंदी लगाएं। इस अवसर पर सनाउल्लाह आजमी, डा. मुहिबुल हक, जमील अहमद, मोहम्मद जैद नेयाज, मुहम्मद नोमान, शाहिद सौदागर, शम्स आलम आदि उपस्थित थे।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

मऊ :- शराब एक सामाजिक बुराई के साथ अपराध भी है। बिहार प्रांत में प्रदेशसरकार द्वारा पूर्ण शराब बंदी किए जाने पर अब अपने प्रदेश में भी मांग होने लगी है। सोमवार को शराब बंदी की मांग को लेकर पीस पार्टी ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने में जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि शराब पीना एक सामाजिक बुराई भी है और अपराध भी। देश का संविधान नागरिकों के उत्थान एवं विकास के साथ-साथ सामाजिक बुराईयों को जड़ से समाप्त करने पर बल देता है। इसी आधार पर केंद्र व प्रदेश सरकार भी सामाजिक बुराईयों को खत्म करने को लेकर समय-समय पर कदम उठाती हैं। आज प्रदेश में शराब पीने वालों की संख्या अधिक होने के कारण यह महामारी का रूप लेती जा रही है। आजशराब के चलते ही परिवार टूट रहे हैं। साथ ही साथ कैंसर जैसे गंभीर रोगों को भी दावत दे रहे हैं। प्रदेश में आए दिन शराब के चलते दर्जनों लोग असमयकाल के गाल में समा रहे हैं, ऐसे में शराब पर प्रतिबंध लगाना समय की मांगहैं। वक्ताओं ने कहा कि जैसे बिहार प्रांत ने पूर्ण शराब बंदी कर दिया हैवैसे ही प्रदेश की सपा सरकार को भी चाहिए कि पूर्ण शराब बंदी लगाएं। इस अवसर पर सनाउल्लाह आजमी, डा. मुहिबुल हक, जमील अहमद, मोहम्मद जैद नेयाज, मुहम्मद नोमान, शाहिद सौदागर, शम्स आलम आदि उपस्थित थे।


    R.P.G.

R.P.G.breaking news........

कोलकाता:- तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की अगली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. उनके साथ पार्टी के 41 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इन 41 मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं. जहां ममता ने बांग्ला में शपथ गृहण की वहीं कुछ मंत्री हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, नेपाली और संथाली भाषा में शपथ लीं.  राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठीने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. सुश्री बनर्जी के मंत्रिमंडल में 42 सदस्य और 18 नये चेहरे हैं. कैबिनेट मंत्री के तौर पर ममता बनर्जी सहित कुल 29 मंत्रियों ने शपथ ली. रेड रोड पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वाली विशिष्ट हस्तियों में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के अलावा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक जी राजू, बिहारके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो,  नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला और द्रमुक की नेता कनिमोझी, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता व अन्य शामिल थे. अमिताभ बच्चन व शाहरुख खान समारोह में शामिल नहीं हो सके. प्रदेश कांग्रेस की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया गया है. हालांकि शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में किसी केंद्रीय नेता को भी नहीं देखा जा सका. लेकिन ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर पर ट्वीट जरूर किया. ममता के कैबिनेट सदस्य के रूप में उनके साथ 42 लोगों ने शपथ ली है.  41 मंत्रियों में 28 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री, आठ राज्य मंत्री बनाये गये हैं. ममता बनर्जी ने शाम साढ़े चार बजे अपने कैबिनेट की पहली बैठक बुलायी है, जिसमें कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं और विभागों का बंटवारा भी साफ हो सकता है. ममता बनर्जी के साथ शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी, शोभनदेब चट्टोपाध्याय, अबनि जोरदार, फिरहाद हकीम, अरूप रॉय, गौतम देब, सोवन चटर्जी, जावेद खान, अब्दुर रज्जाक मुल्लाह, सुवेंदु अधिकारी, ज्योतिप्रिया मल्लिक, पूर्णेंदु बोस, रवीन्द्र नाथ घोष, ब्रत्य बसु, शांतिराम महतो, आशीष बनर्जी और अरूप बिस्वास शामिल हैं. जिन राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी उनमें क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला और गायक इन्द्रनील सेन भी शामिल हैं. मंत्रिमंडल में शामिल हुए 18 नये चेहरों में सुवेंदु अधिकारी, शोभनदेब चट्टोपाध्याय, चूडामनि महतो, तपन दासगुप्ता,असीमा पात्रा, इन्द्रनील सेन, लक्ष्मी रतन शुक्ला, श्यामल संत्रा, गुलाम रब्बानी ,सिद्दीकुल्लाह चौधरी, अब्दुर रज्जाक मुल्ला, जाकिर हुसैन, जेम्स कुजूर, रवीन्द्र नाथ घोष, संध्यारानी टुडू, अबानी जोरदार, बच्चू हंसदा और सोवन चटर्जी शामिल हैं. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों में 211 सीटों पर जीत दर्ज की है. मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में आयोजन स्थल रेड रोड हरे रंग की कुर्सियों से पट हुआथा.  हजारों की संख्या में लगायी गयीं इन कुर्सियों से ऐतिहासिक रेड रोड ग्रीन रोड में तब्दील दिखा. इस समारोह के प्रसारण के लिए दर्जनों की संख्या में एलइडी स्क्रीन भी रेड रोड के दोनों तरफ लगाये गये थे, ताकि दूर से देखनेवालों को किसी तरह की असुविधा न हो. इसके अलावा पीएचइडी विभाग की ओर से पैकेट में पीने के पानी के स्टाल भी जगह-जगह लगाये गये थे, ताकि समारोह में आये अतिथियों की प्यास बुझायी जा सके. शपथ ग्रहण समारोह में एक हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है. बंगाल में ममता की बड़ी जीत गौर हो कि 19 मई को आए राज्य के विधानसभा चुनाव रिजल्ट में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई थी. 2011 में 34 साल बाद लेफ्ट को राज्य से उखाड़ फेंकने वाली ममता बनर्जी ने अपनी सत्ता कायम रखी. 200 से ज्यादा सीटें लाकर उन्होंने सभी विरोधियों को पीछे छोड़ दिया |

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

घोसी (मऊ) :- सूखा राहत प्रकरण को लेकर मधुबन तहसील में अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किए जाने की गूंज स्थानीय बार एसोसिएशन तक पहुंच चुकी है। स्थानीय बार अध्यक्ष प्रेमचंद राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं नेउपजिलाधिकारी सुरेंद्र दत्त ¨सह को ज्ञापन सौंप मुकदमा वापस लिए जाने कोकहा। मधुबन तहसील में सूखा राहत राशि वितरण में भारी अनियमितता को लेकर मात्र किसान ही नहीं अधिवक्ता भी प्रभावित एवं आक्रोशित हैं। बार अध्यक्षजगदीश ¨सह एवं अन्य अधिवक्ताओं ने गुरुवार को नायब तहसीलदार का घेराव करदिया। इस बाबत प्रशासन ने अधिवक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इसे लेकर जनपद के समस्त अधिवक्ता आक्रोशित हैं। इस क्रम में घोसी बार अध्यक्ष श्री राय, मंत्री भुवेश कृष्ण श्रीवास्तव, शमसाद अहमद एवं अर¨वद¨सह आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने सूखा राहत वितरण में अनियमितता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही अध्यक्ष एवंअन्य अधिवक्ताओं के विरुद्ध पंजीकृत मुकदमा वापस लिए जाने को कहा। इस दौरान रवींद्र नाथ उपाध्याय, रमेश मौर्य, विपुल कुमार राय, राजेंद्र यादव,ओमप्रकाश वर्मा एवं अनिल कुमार मिश्र आदि उपस्थित थे।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news........

घोसी (मऊ) :- कोतवाली अंतर्गत घोघवल रामपुर में रविवार की रात लगभग 11:30 बजे एक घर में चोरी की नीयत से घुसे कुलदीप राजभर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।घोघवल रामपुर निवासी अवधनाथ ¨सह पुत्र स्व. इंद्रासन ¨सह के घर में गांव का ही एक युवक रात में घुस गया। अंदर घुसने पर छत पर सो रहीं श्रीमती रामा ¨सह जाग गईं। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्त में लिया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

मऊ:- मतदाता सूची में जालसाजी व गड़बड़ी करने के मामले में दोहरीघाट पुलिस ने बीएलओ रामप्रवेश गुप्ता का चालान न्यायालय भेजा। न्यायालय में आरोपी की तरफ से ज्यूडिशियल रिमांड पर बहस की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार ¨सह ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में उक्त आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ताहिरपुर बीबीपुर निवासी रामकुंवर यादव ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव मेंआरोपी बीएलओ रामप्रवेश गुप्ता ने उसके विपक्षी से मिलकर उसे हराने के लिएबाहरी व मृत करीब 150 लोगों को फर्जी तरीके से मतदाता सूची के नाम बढ़ाने का दिया था। धोखाधड़ी व कूट रचित के इस मामले में बीएलओ को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया। आरोपी के वकील ने यह तर्क प्रस्तुत किया कि वह सरकारी कर्मचारी है उसके ऊपर गलत आरोप लगाया गया है। वादी के वकील मान ¨सह यादव व अभियोजन अधिकारी के तर्को को सुनकर न्यायालय ने आरोपी बीएलओ को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बांसडीहरोड (बलिया) :- थाना क्षेत्र के बघौली गांव में रविवार की देर शामरेलवे लाइन के पास घायल नौशाद (12) पुत्र लड्डन निवासी बघौली की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह रेल ट्रैक की तरफ खेलते समय गिट्टियों पर गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालेइलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सोमवार को उसकी मौत हो गई।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news. ........

दोहरीघाट (मऊ) :- अखिल भरतीय ब्राह्मण सभा का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महासचिव जय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में गंगयापार गांव के पीड़ित कमलेश पांडेय, संतोष पांडेय, विनय पाडेय, देवानंद पांडेय के घर जाकर घायलों का हाल चाल लिया। संतोष पांडेय ने बताया कि जबरन हमारे खेत में अतिक्रमण की नियत से कब्जा किया जा रहा था। मना करने पर विपक्षियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया, परंतु राजनीतिक दबाव के चलते घायल व पीड़ित उन्हीं लोगों को पुलिस द्वारा संगीन धाराओं में फंसाया गया। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो थाने का घेराव किया जाएगा। उक्त अवसरपर प्रदेश महासचिव के साथ कल्याण कुमार त्रिपाठी, घनश्याम दूबे, राजकुमारमिश्र, गोपाल तिवारी, राघवेद्र मिश्र, डा.अवनीश पांडेय और परशुराम सेना जिलाध्यक्ष अतुल राय उपस्थित थे।प्रकरण पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने प्रतिनिधि मंडल सेपूरे प्रकरण की जानकारी लिया तथा दूरभाष पर बताया कि ब्राह्मण उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस समय रहते नहीं चेती तो उक्त प्रकरण को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।


   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बोझी (मऊ) :- घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक खाली मकान में चोरों ने दस्तक दी और एक के बाद एक कर तीन तालों को तोड़ अंदर घुसे और बाक्स में रखे नगदीसहित लाखों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर चलते बने। सोमवार को जब गृहस्वामिनी मकान पर पहुंचीं और कमरे का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिसतफ्तीश में जुट गई।क्षेत्र के करनपुर बड़राई गांव निवासी राधेश्याम की पत्नी सुनीता देवी पतिके विदेश जाने के बाद अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बोझी बाजार में किराए का मकान लेकर रहने लगी। एक सप्ताह पूर्व बच्चों का स्कूल बंद होने के बादसुनीता मकान में ताला बंद कर बच्चों के साथ अपने मायके आजमगढ़ चली गई। इसी बीच मकान के खाली होने का फायदा उठा चोर उसमें घुस गए और एक-एक कर तीन तालों को तोड़ कमरे में प्रवेश कर गए। बाक्स का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे पांच हजार रुपये सहित पांच थान आभूषणों को समेट लिया और फरार हो गए। सोमवार को सुनीता अपने मायके से दोपहर में लगभग दो बजे कमरे पर पहुंचीं और वहां की हालत देखी तो सन्न रह गईं। इसके बाद उन्होंने उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) :- लगभग चार वर्ष पूर्व ही परवान चढ़ा प्रेम कोर्ट मैरिज के बाद रविवार की रात दम तोड़ गया। लगभग 25 वर्षीया विवाहिता अपने दो माह के मासूम बच्चे संग गंभीर रूप से जल गई। आग का शोलाबनी विवाहिता की चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जबकि मासूम बच्चे की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसकी सास और पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया है। उन पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है। मामला क्षेत्र के कोठिया गांव का है।गांव के शशिकांत ने आजमगढ़ जनपद के थाना मुबारकपुर अंतर्गत ग्राम अबाड़ी निवासी सीमा के साथ वर्ष 2012 में कोर्ट मैरिज किया था। व्याह के बाद से इस दंपती के तीन वर्षीय एक बच्ची और एक माह का एक बच्चा भी है। बताते हैं कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद से इनके प्रेम संबंधों में खटास आने लगी थी। आए दिन झगड़ा-लड़ाई होने लगा था। विवाहिता की मां गुलरा देवी पत्नी नरेश ने बताया कि शशिकांत विवाह के बाद से ही सीमा से 28 हजार रुपये दहेज के रूप में मांगा करता था। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई हुआ करती थी। पति व सास अक्सर सीमा को मार-पीट देते थे। रविवार की शाम कोभी परिवार में झगड़ा हुआ। गुलरा देवी का आरोप है कि झगड़े के बाद पति व सासने मिलकर उसकी बेटी सीमा के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे फूंक दिया। गंभीर रूप से जलने से उसकी अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई। हालांकि इसके पूर्व उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी उसे गंभीर रूप से जली अवस्था में अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसके दुधमुंहे बच्चे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


  R.P.G.

Monday, 30 May 2016

R.P.G. breaking news.....

पठानकोट/पंजाब:- पठानकोट के ममून छावनी इलाके में तैनात सेना के एक जवान ने रविवार को अपनी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या करली।एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि 31 वर्षीय सिपाही सुभाष प्रसाद 31 बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। वह 68वीं इंजिनियरिंग डिविजन मेंनियुक्त थे और फिलहाल छावनी इलाके में संतरी के तौर पर पदस्थ थे। उनके परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी है।एसएसपी ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद जवान के सहकर्मी मौकेपर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

चंडीगढ़:-  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हरकिरत सिंह की रविवार को यहां उनके आवास पर गोली लगने से मौत हो गई। उनके परिवार ने दावा किया है कि अपने लाइसेंसशुदा रिवोवल्वर की सफाई के दौरान अचानक गोलीचल गई और वह घायल हो गए।हरकिरत 40 को यहां पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया जहां दोपहर को उन्होंने दम तोड़ दिया। गोली उनके माथे में लगी थी।उनके रिश्तेदार और लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने संवाददाताओं को बताया कि हरकिरत लंबे समय से अवसादग्रस्त थे और उन्होंने संकेत दिया कि संभवत उन्होंने आत्महत्या की होगी।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news......

कोलकाता:- विधानसभा चुनाव के रूझानों में मिले जबरदस्त बहुमत के बाद ममता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनता की खुशी ही हमारी खुशी है. ममता ने कहा कि उन्हें चुनावों के दौरान सबसे कम महत्व दिया गया था. एक प्रेंस काफ्रेंस में बात करते हुए ममता ने कहा कि ये मेरी नहीं आम जनता की जीत है. ममता बनर्जी ने बहुमत को देखते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कई बातें बताई. ममता ने कहा कि आम लोगों की खुशी ही मेरी खुशी है. ये मेरी नहीं आम जनता की जीत है. जनता ने मेरा साथ दिया और विरोधियोंको हराया. उन्होंने कहा कि हमने अकेले लड़कर सबको हराया है. विरोधियों केआरोपों को जनता ने नकार दिया है साथ ही पिछले दो साल से हमारे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जीत हमारे अच्छे  काम का नतीजा है. लेकिन मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई. मेरे खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की गई. दीदी ने कहा कि आज मैं अपने ऊपर लगवाए गए सारे आरोपों को भूलना चाहती हूं. राजनीति में एक लक्ष्म ण रेखा होनी चाहिए, ताकि एक दूसरे का सम्माहनहो. हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं. विकास ही हमारा एकमात्र मुद्दा है. बीजेपी के सकारात्माक रुख का समर्थन करेंगे. हमारे भीतर भी कुछ कमियां हैं, जिसे हम दूर करेंगे. उन्होंने कहा कि हम शांति चाहते हैं. मोदी की सबसे बड़ी यूएसपी हैं राहुल गांधी की. लेकिन अगर गठबंधन की जरूरत पड़ी तो लालू-नीतीश के साथ करेंगे. कांग्रेस सीपीएम के साथ रहेगी तो हम कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे. पढ़ें ममता की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 18 बड़ी बातें- 1. आम लोगों की खुशी ही मेरी खुशी है. ये मेरी नहीं आम जनता की जीत है. 2. जनता ने विरोधियों को हराया. 3. हमने अकेले लड़कर सबको हराया. 4. विरोधियों के आरोपों को जनता ने नकार दिया है. 5.पिछले दो साल से हमारे खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. 6. जीत हमारे अच्छे काम का नतीजा है. 7. मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई. 8. मेरेखिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की गई. 9. आज मैं अपने ऊपर लगवाए गए सारे आरोपों को भूलना चाहती हूं. 10. राजनीति में एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए, ताकि एक दूसरे का सम्मान हो. 11. हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं. 12. विकास ही हमारा एकमात्र मुद्दा है. 13. बीजेपी के सकारात्मक रुख का समर्थन करेंगे. 14. हमारे भीतर भी कुछ कमियां हैं, जिसे हम दूर करेंगे. 15. हम शांति चाहते हैं. 16. मोदी की सबसे बड़ीयूएसपी हैं राहुल गांधी. 17. अगर गठबंधन की जरूरत पड़ी तो लालू-नीतीश के साथ करेंगे. 18. कांग्रेस सीपीएम के साथ रहेगी तो हम कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे |

  R.P.G.

R.P.G. breaking news......

कोलकाता:- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद राज्य कांग्रेस की इकाई अपने विजयी विधायकों से एक अलग तरह के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा रही है. राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को जीते हुए सभी 44 विधायकों से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए जिसमें लिखा था कि सभी विधायक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति वफादारी रखेंगे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, 100 रुपए के स्टांप पेपर वाले इस शपथपत्र में विधायकों ने यह सुनिश्चत किया है कि विधायक 'किसी भीप्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल' नहीं होंगे. चुनाव के बादहुई सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी के साथ हुई एक बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया. जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह ऐसा बॉन्ड नहीं है जिसे हमने जबरन लोगों से भरवाया है, या फिर जिसका पालन नहीं करने पर किसी के ऊपर कार्रवाई होगी. यह एक शपथ हैजिस पर सबने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए स्वयं की मर्जी से हस्ताक्षर किए हैं. जहां तक उनकी चिंताओं की बात है, उसके बारे में हमेशा पार्टी के भीतर एक पर्याप्त गुंजाइश होगी क्योंकि क्योंकि असहमति किसी की भी हो सकती है.'

  R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बकुल्हा (बलिया) :- बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी के समीप यादव नगर में रविवार की दोपहर को पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने सात वर्षीय सूरज यादव पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले गंभीर हालत में उसे सोनबवरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है।दोपहर में सूरज घर से बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह खेलते-खेलते दो सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के दरवाजे पर चला गया। वहां उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसे लहूलुहान देख हर कोई अवाक हो गया। उसके गर्दन व शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। परिवार वाले उसे तत्काल सोनबरसा अस्पताल पहुंचे, जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news......

बलिया :- लोक नायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की उपज व विधानसभा में अपनी ओजस्वी वाणी व संसदीय प्रणाली की जानकारी की बदौलत सरकार व विपक्ष को मौन करने की अभूतपूर्व क्षमता रखने वाले विधानसभा क्षेत्र कोपाचीट (अब फेफना) से चार बार विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे गौरी भइया की 18वीं पुण्यतिथि शनिवार को सागरपाली स्थित गौरी भइया प्रतिमा स्थल पर मनाई गई।राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, प्रदेश सरकार के मंत्री रामगो¨वद चौधरी, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सहित विशिष्ट जनों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि गौरी भइया जैसा महान व्यक्तित्व राजनीति में बिरले ही मिलते है। माटी का वह महान जननेता जिसनेताउम्र समाजवाद की चादर ओढ़े रखी और राजनीति में सेवा की एक बेहतरीन परंपरा कायम की।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

दुबहड़ (बलिया) :- उनके अच्छे दिन नहीं आए जिन्होंने समाज व देश को लूटने का काम किया। अच्छे दिन आज भारतीयों के लिए आए हैं जो गरीब हैं। उक्त उद्गार सांसद भरत ¨सह ने नगवां में ऊँ साई किरण एचपी गैस वितरण के दौरानव्यक्त किया। कहा कि 2019 तक पांच करोड़ माताओं को गैस कनेक्शन निशुल्क दिए जाएंगे। 599 रुपये का भरा हुआ गैस पहली बार निशुल्क उसके साथ चूल्हा, पाइप, रेग्यूलेटर दिया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने इस योजना से भारत के समस्त नागरिकों को जोड़ने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने गरीबों की पीड़ा को समझते हुए आम जनों का ख्याल रखा। नगवां एजेंसी पर 38 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन व सामग्री दिएगए। गैस कनेक्शन पाकर निर्मला, रेहाना, समरूनिशा, उर्मिला देवी, लीलावती, कुंती देवी आदि प्रसन्न थीं।इस मौके पर डिप्टी मैनेजर सेल्स कुंदन कुमार, अनिल श्रीवास्तव, अरुण ¨सहबंटू, विमल पाठक, घनश्याम पाण्डेय, अशोक ¨सह, पप्पू ¨सह आदि मौजूद थे। संचालन चंद्रप्रकाश पाठक व आभार व्यक्त संस्थान के मालिक अजय कुमार पाठक ने किया।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news.....

रसड़ा (बलिया) :-  ¨हदी पत्रकारिता ने अपनी स्वस्थ मानसिकता से स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आजादी के पूर्व से ही अपनी ईमानदारी व निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन कर रही है। इसलिए यह कहने में कोई हिचक नहीं कि यह देश की एकता व अखंडता के लिए निष्पक्षता व जन विश्वास का आधार बन चुकी है। यह बातें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उप्र तहसील इकाई के तत्वावधान में¨हदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर एक उत्सव गृह में आयोजित समाज में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका विषयक संगोष्ठी व सम्मान समारोह में बतौरमुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने कही।इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सनातन पांडेय, अपरपुलिस अधीक्षक रामयज्ञ यादव व ग्रापए के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र तथा कार्यक्रम के संयोजक व एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मतलूब अहमद के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता का एक विशेष महत्व है।पीड़ित व शोषित जनता को न्याय व अधिकार दिलाने के लिए जरूरी है कि पत्रकारिता जन गण मन की अधिनायक रहे सत्ता की चेरी न बने तभी स्वस्थ लोकतंत्र की संकल्पना साकार हो सकेगी। समारोह को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, पं. रामकृष्ण तिवारी, प्राचार्य आरके उपाध्याय, राजेश कुमार गुप्त, जय प्रकाश बरनवाल ने भी संबोधित किया। आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि सुधीर पासवान सहित अन्य अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आलोक पांडेय, तनवीर अहमद, रमाकांत ¨सह, राहुल कुमार, शिवजी बागले, शकील अहमद, संजय शर्मा, सीता राम शर्मा, ¨पटू ¨सह आदि मौजूद थे। संचालन सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने किया।


  R.P.G.

R.P.G. breaking news......

बांसडीह (बलिया) :- केंद्र सरकार से संचालित योजनाएं सीधे गरीबों के घरोंतक पहुंच रही हैं जो आज तक किसी भी दूसरे सरकार में संभव नहीं हो सका है।दूर दृष्टि व दृढ़ इरादों वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंदेश का डंका पूरे विश्व में मच रहा है। यह बातें केंद्र में नरेंद्र मोदीसरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित ग्रामोदय से भारतोदय कार्यक्रम के तहत ¨सचाई विभाग डाक बंगले पर आयोजित जन चौपाल में भाजपा नेता दीनेश्वर¨सह ने कही।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो विकास गाथा लिखी जा रही है उससे बहुत जल्द देश की तस्वीर बदल जाएगी। आज सरकार मुद्रा बैंक योजना,उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन, फसल सुरक्षा बीमा, ग्रामीण आवास आदि जनहित की कई योजनाएं गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम रही हैं। पर बदल जाएगी। कार्यक्रम में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बिल्थरारोड (बलिया) :- क्षेत्र के कुण्डैल नियामतली गांव में करीब एक दशकबाद शनिवार की रात एक बार फिर शायरों व कवियों की महफिल जमी। कौमी एकजेहती कमेटी के तहत आयोजित आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में देश केकई विख्यात कवि व शायरों ने शिरकत की।मुख्य अतिथि प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वसीम अहमद ने कहा कि शायरों व कवियों के काव्य पाठ देश में बंदूक की मार व कागजी फरमान से भी तेज व गहरा असरकारक है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सेवानिवृत डीजीपी रिजवान अहमद ने सभी शायरों व कवियों का स्वागत कर शायराना अंदाज में क्षेत्र में अमन-चैन व भाईचारा को अटूट बनाए रखने की अपील की। इसके पूर्वसभी शायरों का आयोजक मतलूब अख्तर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव व शायर शमशाद बासपारी ने स्वागत किया।सिकंदरपुर विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, विधायक गोरख पासवान, विधायक जयप्रकाश अंचल, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्त, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, दर्जा प्राप्त मंत्री अमित त्रिपाठी आदि ने बधाई दी। कहा कि शायरी व काव्य पाठों से आपसी प्रेम, भाईचारा, सामंजस्य व सहयोग जैसे विचार व भावनाओं में नई जान आती है।


      R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

मऊ :- जनता दर्शन में आए दिन राशन वितरण एवं पात्रों के चयन में अनियमितताकी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त आपूर्तिनिरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं आपूर्ति विभाग को सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी भीदुकानदार द्वारा मनमानी की शिकायत मिले तो जांच कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाय।जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी 23 जून तक रोस्टर बनाकर जनपद की समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की 860 दुकानों पर चारों तहसीलों में प्रतिदिन पांच-पांच दुकानों पर एक-एक लेखपाल जाकर पात्रता की जांच करेंगे और सूची में जिन अपात्र का नाम जुड़ गया है, उन्हें बाहर कर दिया जाय। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया कि 23 जून तक जनपद में सभी दुकानों के पात्रों की सूची फाइनल कर लें। इसमें किसी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने सभी पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रमें प्रतिदिन पांच-पांच दुकानों का निरीक्षण करेगें एवं रिपोर्ट प्रस्तुतकरेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी भी प्रतिदिन दुकानों का निरीक्षण करेगें। उक्त अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ¨सह,पूर्ति निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) :- बरात की तैयारी में लगे परिवार पर आंधी-बारिश का ऐसा कहर टूटा कि सारी खुशियां काफूर हो गईं। कच्ची दीवार ढह जाने से विवाह के अगुआ की ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। मंगल गीतों की स्वरलहरियों की जगह चीख-पुकार, चिल्लाहट, चीत्कार और रुदन-क्रंदन ने ले लिया। घटना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा दलित बस्ती की है।गांव निवासी चंद्रिका की बेटी की बरात रविवार की शाम को आनी थी, सुबह लगभग 8.00 बजे आने बरात की तैयारियों में लगे लोग मंडप में खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे, कि इसी बीच रात की बारिश से गीली होकर कमजोर होचुकी मिट्टी की कच्ची दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर पड़ी। इसके मलबे में कईलोग दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और मलबा हटाया जाने लगा। मलबा हटते ही पता चला कि मलबे में दबे 48 वर्षीय रामजनम की मौत हो चुकी है। जबकि लड़की के भाई 18 वर्षीय अमित व 15 वर्षीय गुड्डू बुरी तरह घायल थे। तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां अमित की हालत ¨चताजनक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि घायलज गुड्डू को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी आरडी पांडेय, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार, कोतवाली प्रभारीराम स्वरूप वर्मा भी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    R.P.G.

Monday, 23 May 2016

R.P.G. breaking news..........

💯बलिया :- सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव में रविवार की सुबह झोपड़ी में सरस्वती (18) का बोरे में अधजला शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती के परिजन फरार हैं। हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।
       सुखपुरा थाना प्रभारी को गांव के ही किसी ने व्यक्ति ने परमात्मा गोंड की झोपड़ी में बोरे कुछ रखे होने की सूचना दी। पुलिस को वहां बोरे में एक युवती का अधजला शव मिला। जिसकी शिनाख्त परमात्मा गोंड की पुत्री सरस्वती के रूप में हुई। खोजबीन के बाद भी पुलिस न तो युवती के परिजनों को तलाश सकी, न ही हत्या के कारणों का पता चल सका।
     प्रभारी थानाध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा..


    R.P.G.

R.P.G. breaking news...........,

🌴 R.P.G. न्यूज पर अबतक की राष्ट्रीय खबरें 🌴

      💥23/05/2016💥

👉ईरान में पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

👉मणिपुर हमले को लेकर MHA में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे राजनाथ सिंह। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 बजे बुलाई है बैठक.

👉 इसरो ने लॉन्च किया स्पेस शटल RLV-TD. इसरो और हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत प्रेरणा देने वाली: पीएम मोदी

👉दिल्ली: लक्ष्मी नगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली लाश

👉NEET आज दोपहर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

👉 राजस्थान के जालौर जिले में तेज गर्मी और लू के चलते सात साल की एक लड़की की मौत हो गई. यहां पिछले एक हफ्ते में गर्मी के चलते आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

👉 उत्तराखंड: चकराता में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत

👉छत्तीसगढ़: सूखाग्रस्त सुकमा में DFO के सरकारी आवास में स्विमिंग पूल।DFO के सरकारी आवास में स्विमिंग पूल अवैध, होगी जांच: बीजेपी

👉 बारामूला: सुरक्षाबलों ने नाकाम की विस्फोट की साजिश

👉 पाकिस्तान: तीन साल से किडनैपर्स के चंगुल में फंसी उज्बेक महिला आजाद।
पाकिस्तान के सिंध इलाके में एक छापे के दौरान पिछले तीन सालों से आतंकियों के चंगुल में फंसी उज्बेकिस्तान की 31 साल की कैटरीना को आजाद कराया गया.

👉तीन दिन के दौरे पर वियतनाम पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा

👉 हिरोशिमा दौरे पर परमाणु हमले के लिए माफी नहीं मांगेंगे बराक ओबामा

👉 वडोदरा: जामा मस्जिद में दुनिया की सबसे बड़ी कुरान होने का दावा

👉 आज ईरान के राष्ट्रपति और अली खामेनी से मुलाकात कर सकते हैं PM मोदी

👉 कोच्चि: नौसेना बेस पर मृत मिला कैश गार्ड ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी

👉 थाईलैंड के प्राइवेट स्कूल में लगी आग, 17 छात्राओं की मौत

👉 असम: सर्बानंद ने पूर्व CM गोगोई को भेजा शपथ ग्रहण समारोह का न्योता

👉ड्रोन हमले में अफगान तालिबान प्रमुख के मारे जाने पर पाकिस्तान ने की अमेरिका की निंदा

👉 गुजरात के आनंद में सांप्रदायिक झड़प, 3 पुलिस वाले सहित 6 जख्मी

👉 जून में अफगानिस्तान की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

👉 क्वितोवा और सफारोवा फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में

👉 तमिलनाडु में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी जयललिता

👉 पटना में आज सीएम नीतीश कुमार लगाएंगे जनता दरबार

👉 BCCI सोमवार को जिम्बावे दौरे के लिए करेगी टीम इंडिया का चयन

👉 सीबीसीआईडी करेगी तरुण विजय पर हमले की जांच

🙏🏻R.P.G.🙏🏻

R.P.G. breaking news.........

दोकटी (बलिया) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान व जवानों के हित सहित 52योजनाएं संचालित कर यह साबित कर दिया कि यदि दृढ़ इच्छा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। उक्त बातें रविवार को सांसद भरत ¨सह ने लालगंज मठिया में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहीं।कहा कि आज विकास दर भी सात प्रतिशत के आसपास है। गैर भाजपा पूर्ववर्ती सरकारों पर जन हित की बजाय स्वयं हित के लिए कार्य करने का आरोप लगाया। सांसद ने एक-एक कर भारत सरकार द्वारा संचालित जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। जिले में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी चर्चा सांसद ने की। बताया कि देवराज ब्रह्म स्थान बैरिया व माल्देपुर में चार-चार किमी बाई पास सड़क प्रस्तावित है।वहीं लालगंज, नौरंगा दियरांचल सहित 13 विद्युत सब स्टेशन की निर्माण कीसंस्तुति प्राप्त कर ली गई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। व्यापार मंडल लालगंज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व युवा अध्यक्ष अंजय ¨सह के विद्युत सहित सात सूत्रीय मांग पत्र पर सांसद श्री ¨सह ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सभी मांगे जायज है और उन्हें तत्काल पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।क्षेत्रीय लोगों से आग्रह किया कि यदि आप जमीन का इंतजाम कर दें तो यहां रैन बसेरा का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व विधायक विक्रम ¨सह, बब्बन ¨सहरघुवंशी, सुरेंद्र ¨सह, विजय बहादुर ¨सह, हरेराम पाठक, नंदजी ¨सह, विजयगुप्ता, अमित ¨सह, तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व प्रधान चांदगी प्रसाद स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता तेजनारायण मिश्र व संचालनवीरेंद्र शर्मा ने किया।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news......

नौसेमरघाट (मऊ) :- "तलाश तालाबों की " दैनिक जागरण का यह अभियान अब रंग दिखाने लगा है। जल संरक्षण को लेकर शासन-प्रशासन भी गंभीर हो गया है। साथही साथ अब ग्राम पंचायतों ने भी अब तालाबों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत परदहां ब्लाक क्षेत्र के 110 तालाबों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां मनरेगाके धन से कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभागिय स्तर से कवायद तेज कर दी गई है।परदहां क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को ब्लाक के एपीओ मनरेगा असलम परवेज अंसारी ने रणवीरपुर में दैनिक जागरण की खबर पर पहुंचे और तालाबों को मनरेगा योजना से खोदे जाने की जानकारी दी। रणवीरपुर पोखरे का जीर्णोद्धारकराने के लिए दौरा कर आश्वस्त किया। कहा कि पोखरे पर किए गए अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा। ग्राम प्रधान सुनील ¨सह ने बताया कि पूर्व सप्ताह तहसील दिवस पर पोखरे पर से अतिक्रमण हटाने का पत्रक दिया गया है। अगर कब्जा हट जाता है तो पोखरा का कायाकल्प करते हुए धन मिलते ही सुंदरीकरण करा दिया जाएगा। एपीओ मनरेगा ने गांव के कई पोखरों का सघन दौरा किया। बताया कि मनरेगा के तहत पोखरों पर कार्य कराया जा रहा है। बताया कि इस योजना के तहत 60 फीसदी कच्चे कार्य कराए जाते हैं शेष 40 प्रतिशत पक्के कार्य होते हैं। बताया कि जल संरक्षण को देखते हुए शासन की पोखरा खोदाई पर विशेष जोर है। ब्लाक क्षेत्र के 110 पोखरों को चिह्नित किया गया है। ब्लाक क्षेत्र के 44 पोखरों पर अवैध अतिक्रमण है, इसके लिए कोर्ट के निर्देशन में जिलाधिकारी ने भी कब्जे को हटाने का निर्देश दिया है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news......

नौसेमरघाट (मऊ) :- "तलाश तालाबों की " दैनिक जागरण का यह अभियान अब रंग दिखाने लगा है। जल संरक्षण को लेकर शासन-प्रशासन भी गंभीर हो गया है। साथही साथ अब ग्राम पंचायतों ने भी अब तालाबों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत परदहां ब्लाक क्षेत्र के 110 तालाबों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां मनरेगाके धन से कार्य कराया जाएगा। इसके लिए विभागिय स्तर से कवायद तेज कर दी गई है।परदहां क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को ब्लाक के एपीओ मनरेगा असलम परवेज अंसारी ने रणवीरपुर में दैनिक जागरण की खबर पर पहुंचे और तालाबों को मनरेगा योजना से खोदे जाने की जानकारी दी। रणवीरपुर पोखरे का जीर्णोद्धारकराने के लिए दौरा कर आश्वस्त किया। कहा कि पोखरे पर किए गए अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा। ग्राम प्रधान सुनील ¨सह ने बताया कि पूर्व सप्ताह तहसील दिवस पर पोखरे पर से अतिक्रमण हटाने का पत्रक दिया गया है। अगर कब्जा हट जाता है तो पोखरा का कायाकल्प करते हुए धन मिलते ही सुंदरीकरण करा दिया जाएगा। एपीओ मनरेगा ने गांव के कई पोखरों का सघन दौरा किया। बताया कि मनरेगा के तहत पोखरों पर कार्य कराया जा रहा है। बताया कि इस योजना के तहत 60 फीसदी कच्चे कार्य कराए जाते हैं शेष 40 प्रतिशत पक्के कार्य होते हैं। बताया कि जल संरक्षण को देखते हुए शासन की पोखरा खोदाई पर विशेष जोर है। ब्लाक क्षेत्र के 110 पोखरों को चिह्नित किया गया है। ब्लाक क्षेत्र के 44 पोखरों पर अवैध अतिक्रमण है, इसके लिए कोर्ट के निर्देशन में जिलाधिकारी ने भी कब्जे को हटाने का निर्देश दिया है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

रसड़ा (बलिया) :- विधान सभा क्षेत्र रसड़ा में हिंदू व मुसलमान वर्ग के सैकड़ों लोगों को अजमेर व उज्जैन का तीर्थाटन करा समाज व धर्म की रक्षा केक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले बसपा विधायक उमाशंकर को श्रवण कुमारकी उपाधि प्रदान की गई। शनिवार को श्री बाला जी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक का नागरिक सम्मान हुआ तथाउक्त उपाधि सौंपी गई।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उमाशंकर ने कहा कि लोगों का प्यार सम्मान व आर्शीवाद ही सबसे बड़ा सम्मान है। कहा कार्य व आचरण की साधना बहुत ही कठिन है। इसमें जन सेवा से प्रेरित होकर कार्य करने से जीवन की सार्थकता सिद्ध होती है और ऐसा ही आचरण इंसान को समाज में सम्मानके योग्य बनाता है। वृद्ध एवं अशक्त जनों की सेवा करने का सुअवसर परमात्मा की कृपा से ही प्राप्त होता है और उनकी सेवा करने में ही मानव जीवन की सार्थकता है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विधायक उमाशंकर ¨सह द्वारा रसड़ा के तीन हजार मुस्लिम समुदाय के लोगों को अजमेर शरीफ व छह हजार हिंदू बिरादरी के लोगों को उज्जैन तीर्थ यात्रा पर भेजा था। इस दौरान प्रबंधक अर्जुन ने कहा कि विधायक ने वृद्ध व अशक्त जनों को तीर्थ यात्रा पर भेजकर श्रवण कुमार की भांति अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन किया है और इसी संदर्भो में संस्था उन्हें श्रवण कुमार की उपाधि से अलंकृत करती है।इस मौके पर विधायक ने विद्यालय की परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान व अंक प्राप्त करने वालीे छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साजिया, शिल्पा, आयशा, काजल, शबनम, स्नेहा गुप्ता, शीबा, शिवानी, कुमकुम, सलोनी तथा शिल्पा रावत ने अपनी विभिन्न प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news...........

घोसी (मऊ) :- केंद्र सरकार की सूखा राहत योजना के तहत स्थानीय तहसील के 26,220 किसानों को 16.75 करोड़ की राशि वितरित की जा चुकी है। बावजूद इसके तमाम किसान सूखा राहत राशि से वंचित हैं। शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने के बावजूद तमाम ऐसे किसान लेखपालों का इंतजार करते रहे। कुछ किसान वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए आक्रोश भी जता रहे हैं।दरअसल आनन-फानन में सूखा राहत राशि वितरण की ऐसी व्यवस्था की गई कि किस गांव के कितने और किस किसान के खाते में कितनी राशि गई इसकी सूचना किसी को नहीं है। प्रतिदिन बैंकों को प्रेषित की जाने वाल किसानों की ग्राम वार या समूची सूची का ¨प्रटआउट सार्वजनिक न किए जाने के चलते किसानों कोपता नहीं कि उनके खाते में राशि प्रेषित है या नहीं। एक अन्य विडंबना यह कि खाते से मोबाइल ¨लक होने के बावजूद तमाम मामलों में खाते में राशि क्रेडिट होने की सूचना नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसान प्रतिदिन चक्करलगाने को विवश रहे हैं। उधर तहसीलदार सुनील बरनवाल 22 करोड़ की मांग के सापेक्ष 16.75 करोड़ धनराशि तहसील को प्राप्त होने की जानकारी देते हैं। उन्होंने 1.75 करोड़ रुपये बैंकों को प्रेषित किए जाने पर खातेदारका नाम या खाता संख्या में अंतर होने के चलते बैंकों में डंप होने की जानकारी दी है। कुछ मामलों में अधिक राशि जाने के चलते आहरण पर रोक भी लगी है। उन्होंने ऐसे मामलों में सोमवार को कार्रवाई की बात कही है। बहरहाल अब एक भी धेला राशि अवशेष नहीं बची है हालांकि तहसीलदार श्री बरनवाल ने इस मद में धनराशि प्राप्त होने पर वंचित किसानों को वितरण किए जाने का दावा किया है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

बैरिया (बलिया) :- बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि सोनबरसामें सौ बेड का अस्पताल बनेगा जिसकी मंजूरी प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने भी दे दी है। विधायक रविवार को बैरिया डाक बंगला में पत्रकारों से रूबरू थे।उन्होंने कहा कि सोनबरसा अस्पताल को एनएच से जोड़ने वाली सड़क को एक पखवारेके भीतर ठीक करा दिया जाएगा। इसके अलावा शिवपुर घाट स्थित गंगा नदी पर लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से पक्के पुल का निर्माण होगा। कहाइसकी भी मंजूरी मुख्यमंत्री ने दे दी है। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगरमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माण की भी स्वीकृति मिल चुकीहै।इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। विधायक श्री अंचल ने जीजीआइसी बैरिया (सोनबरसा) के भवन निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा अनावश्यक रूप से की जा रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकरण को जल्द ही पैक्सफेड के चेयरमैन से बात कर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि गंगा व घाघरा पर पंप नहर कैनाल बनाने का प्रस्ताव रखा हूं जल्द ही इसकी भी मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।कहा कि मंडी समिति का कार्य प्रगति पर है और टाउन एरिया का काम भी अंतिम चरण में है। विधायक ने विभिन्न विकास कार्यो का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 2017 आते-आते उक्त सभी घोषणाओं पर काम शुरू हो जाएगा। रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सु²ढ़ीकरण का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। विधायक ने कहा कि शासन द्वाबा क्षेत्र के विकास को पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

बैरिया (बलिया) :- बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि सोनबरसामें सौ बेड का अस्पताल बनेगा जिसकी मंजूरी प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव ने भी दे दी है। विधायक रविवार को बैरिया डाक बंगला में पत्रकारों से रूबरू थे।उन्होंने कहा कि सोनबरसा अस्पताल को एनएच से जोड़ने वाली सड़क को एक पखवारेके भीतर ठीक करा दिया जाएगा। इसके अलावा शिवपुर घाट स्थित गंगा नदी पर लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से पक्के पुल का निर्माण होगा। कहाइसकी भी मंजूरी मुख्यमंत्री ने दे दी है। सुरेमनपुर दियरांचल के गोपालनगरमें राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माण की भी स्वीकृति मिल चुकीहै।इसका निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। विधायक श्री अंचल ने जीजीआइसी बैरिया (सोनबरसा) के भवन निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा अनावश्यक रूप से की जा रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकरण को जल्द ही पैक्सफेड के चेयरमैन से बात कर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि गंगा व घाघरा पर पंप नहर कैनाल बनाने का प्रस्ताव रखा हूं जल्द ही इसकी भी मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है।कहा कि मंडी समिति का कार्य प्रगति पर है और टाउन एरिया का काम भी अंतिम चरण में है। विधायक ने विभिन्न विकास कार्यो का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 2017 आते-आते उक्त सभी घोषणाओं पर काम शुरू हो जाएगा। रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सु²ढ़ीकरण का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। विधायक ने कहा कि शासन द्वाबा क्षेत्र के विकास को पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

घोसी (मऊ) :- भारतीय जनता पार्टी ने गांवों में चौपाल के साथ विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी प्रारंभ कर दी है। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी योगेंद्रनाथ राय सहित अन्य वक्ताओं ने बोझी क्षेत्र के पीवातालमें आयोजित चौपाल में जमकर प्रधानमंत्री मोदी के कसीदे पढ़ा। असम में मिली जीत से हर्षित नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वच्छ शासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार का एकमात्र विकल्प भाजपा है।यहां आयोजित चौपाल में श्री राय ने कहा कि भाजपा के शासन को इस प्रदेश नेदेखा और समझा है। जाति-पात एवं धर्म के नाम पर जनता को छल कर सपा एवं बसपा ने सत्ता तो हासिल किया पर लोगों का कल्याण तो दूर जन समस्याओं के बाबत भी तनिक नहीं सोचा। प्रदेश सरकार ने इस बार मोदी सरकार द्वारा लागू की गई सूखा राहत योजना, कृषि बीमा, जनधन बीमा, उच्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं में बंदरबाट के सिवाय कुछ नहीं किया। केंद्र से मिले धन को जनता तक पहुंचाने के पूर्व मंत्री से लेकर अधिकारी और कर्मचारी कमीशनखोरी कर रहे हैं। अपराध इसलिए बढ़ रहे हैं कि सपा के मंत्री और विधायक खुलेआम इनको संरक्षण दे रहे हैं। बसपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए श्री राय ने कहा कि यह पार्टी एक तानाशाह महिला की मिल्कियत बन कर रह गई है। यहां टिकट बेचा जाता है यानी वोटर बेचे जाते हैं। डा. अंबेडकर और मान्यवर काशीराम के सिद्धांत पीछे छोड़ यह पार्टी पैसा वसूलने में लगी है। अध्यक्षता धन्नू राजभर एवं संचालन रमाकांत यादव ने किया। राजेंद्र ¨सह, गिरिजापति राय, संजय ¨सह, अंगद ¨सह, ¨बदू ¨सह, धर्मेंद्र राज भर, कन्हैया गुप्ता एवं दामोदर निषाद ने भी संबोधित किया।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

रसड़ा (बलिया) :- भारतीय समाज में सामाजिक और आर्थिक जड़ता के खिलाफ संघर्षमें संतों व महापुरुषों ने अहम भूमिका निभाई है। आदि काल से पुरी दुनिया में शोषक और शोषित के बीच संघर्ष जारी रहा है। संत रविदास, बुद्ध, संत गाड़गे, पेरियार रामास्वामी नायकर, बाबा साहब अंबेडकर, भगत ¨सह, उद्यम¨सह आदि लोगों ने शोषित जनों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज जरूरत है कि इनके आदर्शो को अपना कर हम समता मूलक समाज की स्थापना करें। उक्त बातें राघवेंद्र कुमार ने शनिवार को कही।गांधी पार्क में बुद्ध-अंबेडकर समता विचार महोत्सव में राघवेंद्र कुमार ने महापुरुषों की राह पर चलने तथा उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इससे पूर्व श्री कुमार ने भगवान बुद्ध व बाबा साहब के चित्रपर पुष्पांजलि अर्पित की। आयोजन के विशिष्ट अतिथि पीसी कुरील ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए भारतीय राजनीतिक पटल पर लड़ते रहे।कहा था कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी ¨कतु आज भी शोषित,पीड़ित जनों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है। इस अवसर पर हाजी नेसार, अर¨वद मूर्ति, कौशल, हरींद्र राजभर, रामकुंवर, बालचंद, सदानंद गौतम, शिवपूजन सरकार, सुरेश गौतम, सर्वदेव, भगत, चंद्रमा, डीके यादव, आदि मौजूद थे। अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधान व संचालन सुमंत बागी ने किया।

     R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

ेबोझी :- पांडेयपार विद्युत सब स्टेशन में विद्युत उपकरण जलने के बाद क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब नई मशीन के सारे उपकरण मौजूद नहीं थे तो ऐसे में उद्घाटन कराने का तुक क्या था। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहां कि वे अपनी जेब गरम करने के लिए ऐसा किए लेकिन संयोगअच्छा था कि पुरानी मशीन जल गई और अधिकारियों की भी पोल खुल गई। नहीं तो अधिकारी कितने का वारा-न्यारा करते किसी को पता नहीं चल पाता।


   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

थानीदास :- विभागीय उदासीनता के कारण दो माह पूर्व आए उपकरण सब स्टेशन के अंदर रखा-रख धूल फांकता रहा। ग्रामीणों के विरोध और आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों ने जल्दी-जल्दी किसी तरह से सब स्टेशन में उपकरण लगा दिया। उसका उद्घाटन दो दिन पूर्व घोसी के सपा विधायक के कर-कमलों द्वारा किया गया लेकिन विद्युत सब स्टेशन के अधिकारियों ने नई मशीन से सप्लाई न देकर पुरानी मशीन से ही सप्लाई दी और कुछ घंटों बाद मशीन भी जल गई। उधर इस संबंध में जेई रवींद्र यादव से पूछा गया तो उन्होंने नई मशीनों के कुछ उपकरण अभी न पहुंच पाने का हवाला देते हुए कहाकि सोमवार तक बचे उपकरण आ जाएंगे और उन्हें लगा कर विद्युत आपूíत बहाल करदी जाएगी।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news..........

बोझी/थानीदास (मऊ) :- मुख्यमंत्री की पहल पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मरसाथ अन्य उपकरण पांडेयपार विद्युत सब स्टेशन में लगे, और उसका उद्घाटन घोसी के सपा विधायक सुधारकर ¨सह ने किया लेकिन उद्घाटन होने के कुछ घंटेबाद सब स्टेशन के उपकरण जल गए और उसमें लगे तीनों फीडरों को बंद करना पड़ा। इससे उक्त सब स्टेशन से जुड़े सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। विद्युत आपूíत न होने के कारण पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मच गया।बड़राव ब्लाक क्षेत्र में स्थित पांडेयपार विद्युत सब स्टेशन की सारी मशीनें जर्जर हो गई थीं और आए दिन जल जाया करती थीं। इसकी शिकायत सब स्टेशन से जुड़े गांवों के ग्रामीण उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पांडेयपार विद्युत उपकेंद्र के लिए 10 एमवीए के ट्रासंफार्मर व अन्य उपकरणों को दो माह पूर्व भेजवाया था। ट्रांसफार्मर वअन्य उपकरण सब स्टेशन पर पहुंचते ही जब लोगों को जानकारी हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई थी कि अब आए दिन हो रही विद्युत फाल्ट से निजात मिल जाएगी लेकिन उनको क्या पता था कि उक्त उपकरण लगने के बाद भी हालत जस की तस रहेगी।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

रसड़ा (बलिया) :- जिलाधिकारी राकेश कुमार व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने रविवार को संयुक्त रूप से नगरपालिका परिषद रसड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यालय की व्यवस्था रख-रखाव का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पालिकाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी वअधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र के साथ पानी टंकी स्थित 45 लाख की लागत सेनिर्मित सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिलाधिकारी ने जैसे बटन दबाया जेनरेटर चालू हो गया और भगत¨सह तिराहे से चंद्रशेखर ¨सह चौराहे तक लगी सभी स्ट्रीट लाईटें जल उठी।नगरपालिका क्षेत्र में पहली बार बिना बिजली के ही सड़क पर रोशनी की इस व्यवस्था को देखकर नगरवासी काफी प्रसन्न दिखे। इसके पूर्व नगरपालिका कार्यालय पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष ने दोनों अधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिवादन किया। प्रशासनिक कक्ष में सभासदों की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने पालिका कर्मियों व सभासदों से निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक रहते हुएदायित्वों के निर्वहन करने को कहा।नगर में राशन कार्ड की समस्या व कोटेदारों की मनमानी की ओर ध्यान दिलाए जाने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम से बैठक कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। नगर पालिका कार्यालय के समीप ही अतिथि कक्ष बनाए जाने की मांग पर उन्होंने पालिकाध्यक्ष को आवश्यक प्रस्तावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एलईडी लाइट के प्रतिरूप का भी निरीक्षण किया।मुंसफी तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पर एसपी श्री झा ने आवश्यक निर्णय लेने के निर्देश दिए। तहसील में बढ़ते जा रहे अतिक्रमण संबंधी सवाल पर उन्होंने वहां उपस्थित अधिशासी अधिकारी को सख्ती से इससे निपटने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार मुकेश कुमार ¨सह, प्रभारी निरीक्षक पीके मिश्र आदि मौजूद थे।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

घोसी (मऊ) :- कोतवाली के बोझी क्षेत्रातंर्गत खोंहाचंवर में ग्राम पंचायतद्वारा नवीन परती भूमि पर प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर दीवार जोड़ कब्जा करने का विरोध करने पर रविवार की सुबह लगभग नौ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। नियंत्रण कक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नेएक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बाहर से आए आरोपियों की मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। उधर सूचना पर ग्राम प्रधान एवं लेखपाल भी पहुंचे। घटना के बाबत पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।खोंहाचंवर में आबादी में पिच मार्ग के किनारे बंजर भूमि है। इस पर कई लोगकाबिज होने की फिराक में है। ऐसे में प्रधान प्रेमबदा राय ने उक्त भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया है। उधर उक्त भूमिपर काबिज होने की नीयत से सोमवार की सुबह पप्पू राजभर अपने सहयोगियों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में निर्माण प्रारंभ कर दिया। शिवकरन की पत्नी सुशीला एवं पुत्रियों शशिकला, प्रेमलता एवं सोनी ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारने लगे। एक महिला ने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दिया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक एसके पाठक एवं सिपाहियों को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे हालांकि पुलिस ने पप्पू राजभर को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने बाहर से आए आरोपियों की मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है उधर घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक रामसरीख यादव एवं लेखपाल जैश ने प्रधानप्रेमबदा राय की उपस्थिति में उक्त भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराया। उधर घटना के बाबत सुशीला ने पप्पू, सूरज निवासी खोंहाचंवर एवं रामू राजभर निवासी बेलौली थाना मधुबन सहित अन्य कई अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

घोसी (मऊ) :- कोतवाली के बोझी क्षेत्रातंर्गत खोंहाचंवर में ग्राम पंचायतद्वारा नवीन परती भूमि पर प्रस्तावित आंगनबाड़ी केंद्र की जमीन पर दीवार जोड़ कब्जा करने का विरोध करने पर रविवार की सुबह लगभग नौ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। नियंत्रण कक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नेएक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बाहर से आए आरोपियों की मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। उधर सूचना पर ग्राम प्रधान एवं लेखपाल भी पहुंचे। घटना के बाबत पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।खोंहाचंवर में आबादी में पिच मार्ग के किनारे बंजर भूमि है। इस पर कई लोगकाबिज होने की फिराक में है। ऐसे में प्रधान प्रेमबदा राय ने उक्त भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का प्रस्ताव पारित कर दिया है। उधर उक्त भूमिपर काबिज होने की नीयत से सोमवार की सुबह पप्पू राजभर अपने सहयोगियों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में निर्माण प्रारंभ कर दिया। शिवकरन की पत्नी सुशीला एवं पुत्रियों शशिकला, प्रेमलता एवं सोनी ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारने लगे। एक महिला ने इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दिया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक एसके पाठक एवं सिपाहियों को देखते ही सभी आरोपी भागने लगे हालांकि पुलिस ने पप्पू राजभर को पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने बाहर से आए आरोपियों की मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिया है उधर घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक रामसरीख यादव एवं लेखपाल जैश ने प्रधानप्रेमबदा राय की उपस्थिति में उक्त भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त कराया। उधर घटना के बाबत सुशीला ने पप्पू, सूरज निवासी खोंहाचंवर एवं रामू राजभर निवासी बेलौली थाना मधुबन सहित अन्य कई अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news......

चितबड़ागांव (बलिया) :- क्षेत्र के बीबीपुर ग्राम पंचायत में सूरज प्रसाद पाल की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रघुवरगंज गाजीपुर की टीम ने केशवपुर की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। 15 मई से प्रारंभ प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को दोनों टीम के बीचखेला गया।रघुवरगंज की टीम ने टॉस जीत कर केशवपुर की टीम को बल्लेबाजी हेतु आमंत्रित किया। केशवपुर की टीम 14 ओवर में 68 रन बनाकर ही आल आउट होगई। जवाब में खेलने उतरी रघुवरगंज की टीम ने मात्र नौ ओवर में ही चार विकेट गंवाकर 69 रन बना लक्ष्य को हासिल कर लिया और फाइनल मुकाबला जीत गई। मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव व विशिष्ट अतिथि सपा नेता शैलेश चौधरी पप्पू ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।विजेता टीम को ट्राफी व 21 सौ रुपये तथा उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सन्नी 38 रन की पारी खेलते हुए मैन आफ मैच चुने गए। विजेता टीम के कैप्टन शम्मी तथा उप विजेताटीम के असरफ कप्तान रहे। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र पाल, अध्यापक हरिओम पाल व संयोजक ओपी धनगर ने अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।इस मौक पर अधिवक्ता मारकण्डेय ¨सह, मनोज, दुर्गेश, रमाशंकर यादव, प्रधान गुड्डू यादव, प्रधान महेश यादव, रामनारायण ¨सह, महादेव प्रसाद आदि मौजूद थे। मैच के उद्घोषक बेचन राम व सूबेदार यादव रहे।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news......

मऊ :- प्रथम नियुक्ति की जगह स्थानांतरित स्थल को ज्वाइ¨नग तिथि मानने सेनाराज अंर्तजनपदीय विशिष्ट बीटीसी संगठन के लोगों ने रविवार को दुर्गा मंदिर में बैठक की। कहा गया कि 25 मई को इस अन्याय के विरूद्ध लखनऊ मेंधरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें सभी टीचरों को मौजूद रहना होगा क्योंकि यह मामला शिक्षकों के सम्मान से जुटा हुआ है।संगठन के अध्यक्ष डॉ. राणा बलवंत ¨सह ने कहा कि सिर्फ शिक्षकों के साथ ही शासन द्वारा अन्याय किया जाता है। इससे पहले भी कई बार टीचरों के विरूद्ध ऐसे बेढब आदेश जारी किए गए थे कि उससे शिक्षा जगत को र्शिमदंगी का सामना करना पड़ा था। अध्यापकों की एकता एवं मामले को लेकर लामबंदी से हर बार सरकार को झुकना पड़ा है। इस दफा भी झुकना पड़ेगा लेकिन इसके लिए हमें कुर्बानी देनी पड़ेगी। कहा कि 25 मई को जो धरना प्रदर्शन किया गया है उसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी। विभाग ने हमें जहां पढ़ाने केलिए भेजा उसको वरीयता न देकर स्थानान्तरित स्थल को प्रथम ज्वाइ¨नग तिथि बताना गलत है। इस गलती को अध्यापक बर्दास्त नहीं कर सकते। रवि प्रकाश सत्यप्रकाश, अमरनाथ, सुनील, रविप्रकाश, राजेश्वर आदि मौजूद थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.....

रतनपुरा (मऊ) :- हलधरपुर थाना क्षेत्र के गड़वा मोड़ के पास रविवार की सुबह बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर एक बाइक को लूटने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवार युवक की दिलेरी के आगे बदमाशों का प्रयास असफल रहा। वे बाइक को छोड़ वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई लेकिन बदमाश पुलिसको चकदमा देने में कामयाब रहे।थाना क्षेत्र के गड़वा गांव का निवासी 22 वर्षीय अनिल कुमार चौहान सट¨रग का कार्य करता है। अनिल अपनी नई बाइक से रविवार की सुबह हलधरपुर थाने पर सट¨रग का कार्य करने जा रहा था। वह गड़वा मोड़ के पास किसी काम वशरुक गया। इतनी ही देर में एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और उक्त रास्ते के विषय में उससे पूछकर आगे बढ़ गए। फिर वही बाइक सवार कुछ दूर आगे जाकर वापस मुड़ कर पीछे आए। इनमें से एक बदमाश ने अनिल की कनपटी पर असलहा सटा दिया और अनिल की बाइक को छीनने की कोशिश करने लगा। एकाएक बदमाशों की हरकतसे अनिल सन्न रह ग। दूसरे ही पल वह बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान असलहे की बट से बदमाशों ने अनिल के ऊपर कई वार किए। इससे अनिल घायल हो गया। घायलवस्था में ही अनिल बाइक की चाभी निकालकर भागने लगा। अन्य लोगों को उधर आता देख बदमाश भी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसआई भगत ¨सह मौके पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गए लेकिन बदमाशपुलिस के हाथ से बच निकलने में सफल रहे ।

  R.P.G.

Tuesday, 3 May 2016

R.P.G. breaking news.........

🇭🇺R.P.G.न्यूज पर अब तक की बङी खबऱे

♻ यूपी: सजायाफ्ता IAS राजीव कुमार की बर्खास्तगी का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी की याचिका की खारिज

♻यूपी: IAS प्रदीप शुक्ला को हाईकोर्ट से राहत,5 लाख जमा करने की शर्त पर गिरफ्तारी पर लगायी रोक

♻नई दिल्ली: विजय माल्या ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

♻ दिल्ली: ओखला सब्जी मंडी में आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां

♻ दिल्ली: 150 C-SAT अभ्यर्थियों ने संसद के बाहर किया धरना प्रदर्शन

♻ गुड़गांव: खेडकी दौला इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग

♻यूपी: मुख्यमंत्री ने बलिया में जननायक चंद्रशेखर विवि का किया उद्घाटन,33 योजनाओं का शिलान्यास

♻यूपी: सैफई में मेडिकल कालेज खुलने का रास्ता साफ़,राज्यपाल उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा, विधेयक पास किया

♻ बिहार: पटना में नीतीश के जनता दरबार में हंगामा, CM पर कागज फेंकने की कोशिश

♻लखनऊ : पीएम मोदी ने मजदूरों का मजाक उड़ाया: मायावती

♻ बलिया : महिलाओं को सिलेंडर तो मिला, गैस भराने के लिए पेंशन हम दे रहे हैं: सीएम अखिलेश

♻लखनऊ : राहुल गांधी बताएं, 2017 में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी या सपा के साथ: बीजेपी

♻बलिया : मायावती पर अखिलेश का तंज, कहा- हमारी बनवाई सड़क को बुआ बता रहीं हैं अपना

♻सीएम अखिलेश यादव ने बलिया में की सौगातों की बौछार

♻इलाहबाद : पुलिस का छापा, बक्सों और आलमारियों में बंद 109 लड़कियां बरामद

♻ इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह गिरफ्तार

♻ यूपी में अग्निकांड पीड़ितों को ई-पेमेंट से मिलेगा मुआवजा

♻ हरीश रावत ने स्‍वीकार लिया, स्टिंग की सीडी में वही हैं, पत्रकार से भी मिले थे

♻उत्तराखण्ड में लगी आग की आंच कानपुर तक पहुंची

♻उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल और जम्मू के जंगलों में भी लगी आग

♻ हेलिकॉप्टर घूसकांड: पूर्व वायुसेना प्रमुख से CBI दफ्तर में जारी है पूछताछ

♻ दिल्ली: नियम 255 तोड़ने पर सदन से बाहर भेजे गए TMC सांसद सुखेंदु शेखर

♻दिल्ली: जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन

♻ यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट में नये जज जस्टिस अभय महादेव थिप्से का शपथ ग्रहण समारोह आज

♻यूपी: बलिया में समाजवादी नेता शारदानंद अंचल को मुख्यमंत्री अखिलेश समेत सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

♻ दिल्ली-गुड़गांव रोड पर डीजल टैक्सी ड्राइवरों ने लगाया जाम

♻दिल्ली: धोखाधड़ी के आरोप में जनकपुरी इलाके का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

♻राहुल प्रियंका सक्रिय हो और संगठन में करें व्यापक फेरबदल , यही है पीके की रिपोर्ट

♻UP में राहुल या प्रियंका होंगे CM कैंडिडेट? पोल स्ट्रैटजिस्ट का ये है प्लान  ।
     

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

🇭🇺R.P.G.न्यूज पर अब तक की बङी खबऱे

♻ यूपी: सजायाफ्ता IAS राजीव कुमार की बर्खास्तगी का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी की याचिका की खारिज

♻यूपी: IAS प्रदीप शुक्ला को हाईकोर्ट से राहत,5 लाख जमा करने की शर्त पर गिरफ्तारी पर लगायी रोक

♻नई दिल्ली: विजय माल्या ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया

♻ दिल्ली: ओखला सब्जी मंडी में आग, मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां

♻ दिल्ली: 150 C-SAT अभ्यर्थियों ने संसद के बाहर किया धरना प्रदर्शन

♻ गुड़गांव: खेडकी दौला इलाके की झुग्गियों में लगी भीषण आग

♻यूपी: मुख्यमंत्री ने बलिया में जननायक चंद्रशेखर विवि का किया उद्घाटन,33 योजनाओं का शिलान्यास

♻यूपी: सैफई में मेडिकल कालेज खुलने का रास्ता साफ़,राज्यपाल उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा, विधेयक पास किया

♻ बिहार: पटना में नीतीश के जनता दरबार में हंगामा, CM पर कागज फेंकने की कोशिश

♻लखनऊ : पीएम मोदी ने मजदूरों का मजाक उड़ाया: मायावती

♻ बलिया : महिलाओं को सिलेंडर तो मिला, गैस भराने के लिए पेंशन हम दे रहे हैं: सीएम अखिलेश

♻लखनऊ : राहुल गांधी बताएं, 2017 में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी या सपा के साथ: बीजेपी

♻बलिया : मायावती पर अखिलेश का तंज, कहा- हमारी बनवाई सड़क को बुआ बता रहीं हैं अपना

♻सीएम अखिलेश यादव ने बलिया में की सौगातों की बौछार

♻इलाहबाद : पुलिस का छापा, बक्सों और आलमारियों में बंद 109 लड़कियां बरामद

♻ इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की छात्र संघ अध्यक्ष ऋचा सिंह गिरफ्तार

♻ यूपी में अग्निकांड पीड़ितों को ई-पेमेंट से मिलेगा मुआवजा

♻ हरीश रावत ने स्‍वीकार लिया, स्टिंग की सीडी में वही हैं, पत्रकार से भी मिले थे

♻उत्तराखण्ड में लगी आग की आंच कानपुर तक पहुंची

♻उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल और जम्मू के जंगलों में भी लगी आग

♻ हेलिकॉप्टर घूसकांड: पूर्व वायुसेना प्रमुख से CBI दफ्तर में जारी है पूछताछ

♻ दिल्ली: नियम 255 तोड़ने पर सदन से बाहर भेजे गए TMC सांसद सुखेंदु शेखर

♻दिल्ली: जनसंघ के संस्थापक बलराज मधोक का निधन

♻ यूपी: इलाहाबाद हाईकोर्ट में नये जज जस्टिस अभय महादेव थिप्से का शपथ ग्रहण समारोह आज

♻यूपी: बलिया में समाजवादी नेता शारदानंद अंचल को मुख्यमंत्री अखिलेश समेत सपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

♻ दिल्ली-गुड़गांव रोड पर डीजल टैक्सी ड्राइवरों ने लगाया जाम

♻दिल्ली: धोखाधड़ी के आरोप में जनकपुरी इलाके का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

♻राहुल प्रियंका सक्रिय हो और संगठन में करें व्यापक फेरबदल , यही है पीके की रिपोर्ट

♻UP में राहुल या प्रियंका होंगे CM कैंडिडेट? पोल स्ट्रैटजिस्ट का ये है प्लान  ।
     

   R.P.G.

Wednesday, 27 April 2016

R.P.G. breaking news.......

बस्ती :- लंबे समय से जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित मेडिकल कालेज के खुलने का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। शासन ने बस्ती सहित प्रदेश के चार जिलों मेंभूमि की उपलब्धता के आधार पर शिलान्यास के लिए हरी झंडी दे दी है। मेडिकल कालेजनिर्माण के लिए राज्य निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्ष से मेडिकल कालेज को लेकर शासन स्तर पर कवायद शुरू हुई। पहले इसे ओपेक चिकित्सालय कैली के साथ जोड़ कर चलाया जाना था, मगर तकनीकी कारणों से इसे परिवर्तित कर दिया गया। हालांकि जिला चिकित्सालय के पास भूमि नहीं थी। ऐसे में जिला चिकित्सालय ने हाथ खड़े कर दिए। बावजूद इसके शासन नेएक बार फिर से वार्ता कर मंत्रालय को निर्देश दिया कि सब कुछ जिला चिकित्सालय के माध्यम से होगा। प्रशासन को मेडिकल कालेज के लिए बीस एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी एके दमेले की पहल पर शहर के बाहर ओपेक चिकित्सालय कैली रोड पर ग्राम रामपुर में जमीन अधिगृहित कर ली गई। ग्रामीणों के सहयोग से जमीन मिलने के बाद इसे शासन को अवगत कराया गया।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

बस्ती:- आग की विनाश लीला जनपद में नहीं थम रही है। जगह-जगह हो रही तबाही के बादभी लोग घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं। कहीं डंठल फूंकने में तो कहीं खाना पकाने में झोपड़ियों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। मंगलवार को आग ने93 से अधिक घरों को फूंक दिया। पीड़ितों के परिवार खुले आसमान तले रहने को विवश हैं। मुंडेरवा संवाददाता के अनुसार साऊँघाट ब्लाक के ग्राम पंचायत मुजहना के पुरवा पिपरहवा में दोपहर में आग ने पचास से अधिक परिवारों का सब कुछ भस्म करदिया। मुजहना -बाघनगर मार्ग के पूरब में बसे इस मजरे को बचाने जब तक अग्निशमन दस्ता पहुंचता, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। सड़क किनारे फेंका सिगरेट इस अग्निकांड का कारण बताया जा रहा है। घटना में अनाज ,कपड़े ,नकदी ,•ोवर भूसा ,दो ट्रालियाँ ,दो मोटर सायकिल टीवी ,जेनरेटर और बिजली के अन्य उपकरण तथा दो भैंस जल गयीं। अपराह्न मुजहना -बाघनगर मार्ग के किनारे अचानक शुरू हुई आग पछुवा हवा के साथ गाँव की तऱफ बढ़ी । हालांकि सड़क से गाँव के बीच लगभग तीन सौ मीटर का फासला है फिर भी गाँव वालों को संभलने का मौका नहीं मिला।

 R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

बस्ती:- समय माता मंदिर परिसर से एक व्यक्ति की हीरो होंडा स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने सोनहा पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। सोनहा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी शिवजी पुत्र संतपालमंगलवार को बैंड़ावाली समय माता का दर्शन करने गया था। इसी बीच मौका पाकर किसी ने उसकी गाड़ी संख्या यूपी 47 एफ 2931 पर हाथ साफ कर दिया |

    R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

बलिया:- मांझी मार्ग पर चांद दियर चौकी के पास एक वाहन ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। इससे मां की मौके पर ही मौत ही गयी, जबकि बेटी घायल हो गयी। बैरिया थाना क्षेत्र के ठेकहा बिंद बस्ती की रहने वाली जगदिपीया देवी (55) छोटी बेटी कविता (12 वर्ष) के साथ बुधवार की सुबह माझी दियारा मे अपने खेत मे परवल तोडने जा रही थी। इसी बीच चांद दियर बेरीयर के पास  एक बेकाबू वाहन ने माँ-बेटीको टक्कर मार दी।इससे मां की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका का पति विश्वनाथ महतो अपनी एक बेटी के ससुराल शादी मे गए है। परिवार मे दो लड़का और तीन लड़की है। दो लड़की वह एक लड़के की शादी हो गई है ।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news..........

कानपुर:- कल्याणपुर थाना अंतर्गत नहर में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया| स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नहर से बाहर निकाला| मृतक के एक हाथ पर नाम के साथ ऊं और दूसरे पर 786 लिखा होना लव जेहाद और ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रहा है। वहीं पुलिस शवके नग्न मिलने पर आशनाई और लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस युवक की नाम व हुलिए के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है। कल्याणपुर से निकली बारासिरोही नहर में बुधवार को 32 वर्षीय युवक का नग्न शव मिला। उसके गले में सफेद-काला चेकदार गमछा कसा था जिससे ही उसके गला घोटे जाने की पुष्टि हुई है। मृतक के दाहिने हाथ में नन्हें बिहारी 786 और बाएं हाथ पर नन्हें बिहारी ऊं लिखा हुआ है। इलाके के जितेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा न होने से पुलिस आशनाई में हत्या की बात कह रहीहै जबकि उसके हाथ पर लिखे ऊं और 786 को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।लोगों का कहना है कि युवक के गले में मिले गमछे और नाम के साथ 786 इस तरफ इशारा कर रही है कि उसके गैर धर्म में विवाह करने के चलते ही हत्या हुई है। पुलिस युवक के नाम के आधार पर आसपास की बस्ती और काम करने वालों में उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बलिया :- जस्टिक फार ऑल के प्रबंधक डॉ. हरेराम ने अपर जिलाधिकारी केपी ¨सह को पत्रक दे कदम चौराहे पर हो रही पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है। कहा कि इसे रोकने में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष साधना गुप्ता व ईओ संतोष मिश्रा को कोईरूचि नहीं है। ऐसे में दस दिनों से कदम चौराहा-अमृतपाली मार्ग पर एक लाख लीटर से अधिक पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर प्राथमिकी कायम कर कार्रवाई की मांग की है।


     R.P.G.

R.P.G. breaking news...........

बलिया :- जिले में एक मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तिथि नजदीक आने के साथ ही सभा स्थल की कमान बुधवार को एसपीजी व अन्य सुरक्षाएजेंसियों ने संभाल ली। कार्यक्रम का काउंड डाउन शुरू होने के साथ ही कारीगर पंडाल व मंच आदि को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। पंडाल की पूरी तरह से फ्रे¨मग का काम पूरा हो जाने के बाद अब उसे ऊपर से भी ढंका जाने लगा है। कार्यक्रम के लिए तैयार किए जाने तीनों मंचों के बनाने का काम भी लगभग अंतिम चरण में है। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से एहतियात बरती जारही है। कार्यक्रम को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय से जिला प्रशासन के अधिकारी आदिभी सभा स्थल का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यक्रम की तिथि नजदीक आने के बाद पीएम की सुरक्षा को लेकर गुप्तचर एजेंसियां भी जिले भर में सक्रिय हो गई हैं। सभा स्थल के आसपास के गांव तो पूरी तरह एजेंसियों के राडार पर हैं। आसपास के गई गांवों में लोकल स्तर एलआइयू की टीम भी लगातार संदिग्धों व खुरापातियों की पड़ताल कर रही है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

मधुबन (मऊ) :- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ताजपुर की निवासी बिरला देवी पत्नी परदेशी ने अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर बेटी को मार कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के अनुसार बिरलादेवी की पुत्री नीतू की शादी गत 31 मई 2015 को ग्राम सराय मेवागिरी थानामधुबन निवासी शिवानंद पुत्र श्यामदेव के साथ ¨हदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा गाड़ी, अंगूठी तथा पचास हजार रुपए नगदकी मांग की जाती रही। इसके लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित भी किया जाता रहा। 22अप्रैल 2015 की रात दहेज के लिए नीतू की हत्या कर लाश कहीं गायब कर दी गई और आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना में नीतू की सासमुनिया देवी, भसुर शिवप्रकाश, देवर जितेंद्र, चंदन, रामअवतार, और संजय कुमार के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। इनसेट--- आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस घटनाके बाद से ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। मुकदमा कायम कर स्थानीय पुलिस नामजदआरोपियों की तलाश में जुट गई है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

दूबेछपरा (बलिया):- क्षेत्र के कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओंपर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उज्ज्वला योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर राजकिशोर प्रसाद, अनिल ¨सह, मंटू पाण्डेय, विश्वनाथ तिवारी, डॉ.प्रेमचंद शर्मा, ¨रकू तिवारी, भोला तिवारी, सोनू गुप्ता, महादेव प्रसाद आदि मौजूद थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

वाराणसी:-  सारनाथ इलाके में मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक suv से पिस्टल और गोलियों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी आकाश कुलहरी के निर्देश पर पुराना आर टी ओ के पास सारनाथ पुलिस वाहनों कीचेकिंग कर रही थी। इस दौरान एसओ सारनाथ महेन्द्र सिंह यादव ने एक सफारी गाडी मेंसवार तीन बदमाशों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में 1-अरुण सिंह R/0 अनमोल नगर सारनाथ 9 एम एम पिस्टल 3 जिन्दा कारतूस,2- राजेश तिवारी R/0 मूल निवासी गाजीपुर 32 बोर पिस्टल 4 जिन्दा कारतूस एवं डब्बु सिंह R/0 मवईया सारनाथ चालक पकड़े गए हैं।पुलिस अभी बदमाशों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की बदमाश कौन सी वारदात करने की फ़िराक में थे।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news...........

मऊ :- आगामी एक मई को बलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली में जिले से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता बलिया जाएंगे। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान जिले के कोने-कोने से जाने वाले कार्यकर्ताओं के साधन-सुविधा पर विशेष ध्यान रहा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के तहत हर गरीब परिवार को नि:शुल्क सिलेंडर, चूल्हा, रेग्यूलेटर व पाइप प्रदान किया जाएगा। बलिया की एतिहासिक धरती से पीएम इस योजना का शुभारंभ करेंगे। कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में टीम लोगों को जागरूक करते हुए बलिया कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को पार्टी प्रेरित कर रही है। जिला इकाई द्वारा 10 हजार कार्यकर्ताओं को पीएम के बलिया कार्यक्रम में जाने का प्रबंध किया गया है। सभी क्षेत्रों में प्रमुख कार्यकर्ताओं को दायित्व विभाजन के साथ प्रतिदिन की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। पीएम के कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

चिरैयाकोट (मऊ) :- प्रशासन के बिछाए गए सभी चक्रव्यूहों पर इनामिया बदमाश धर्मेंद्र ¨सह की फरारी भारी पड़ रही है। यही कारण है कि वह अपने और साथियों केसाथ मिलकर एक साल में ताबड़तोड़ कई हत्याएं करने में वह सफल रहा। विनोद सेठ ही नहीं इस से पहले भी स्थानीय थाना क्षेत्र के सरौंदा निवासी रवि मौर्या व मंगलपुर निवासी विनय कुमार चौबे की दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। स्थानीय थाना क्षेत्र में ही एक वर्ष के भीतर तीन हत्याएं कर तथा लगभग एक दर्जन लोगों से रंगदारी मांग कर भी पुलिस के हत्थे न चढ़ पाने से क्षेत्रीय लोगों में दहशत बनी हुई है। बीते वर्ष 13 मार्च 2015 को सपा कार्यकर्ता रवि मौर्या की देवखरी मोड़ के पास दिनदहाड़े 3 बजे हत्या हो गई। वह स्थानीय बाजार में चल रहे समाजवादी पार्टी के सम्मेलन से घर जा रहा था। सपा नेता की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि चार माह बाद ही 19 जुलाई की शाम को घर जाते समय समाजवादी पार्टी के ही कार्यकर्ता विनय कुमार चौबे उर्फ झंडा को गोलियों से भून दिया गया। दोनों हत्याओं में डी-9 गैंग के धर्मेंद्र¨सह और उसके साथियों का नाम आया।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

इलाहाबाद:- पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश कुमुदनी वर्मा को फोन पर धमकी मिली है। उन्हें वाट्सएप पर भी संदेश भेजकर परेशान किया जा रहा है। सिरफिरे युवककी करतूत से आजिज महिला जज ने इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।कुमुदनी वर्मा जिला अदालत इलाहाबाद से पहले कानपुर नगर की पारिवारिक न्यायालय में तैनात थीं। वहां कई मुकदमों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत में हुआ था। न्यायिक अधिकारी का आरोप है कि बीते माह के अंतिम सप्ताह उनके पास 9561065140 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम गौरव निगम बताया। उसने अपनी पत्नी के साथ चल रहे विवाद में किसी अधिकारी के कहने पर सुलह कराने की बात कहते हुए नाराजगी जताई और कहा कि वह इसकी शिकायत हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में करेगा।कुमुदनी ने इसकी जानकारी जिला जज को दी। साथ ही कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद भी गौरव उनके वाट्सएप पर मैसेज भेजने लगा। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह के मुताबिक धमकी देने वाला शख्स संभवत: कानपुर का रहने वाला है। उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।दो और जजों मिल चुकी धमकीकुमुदनी वर्मा से पहले भी जिला अदालत में पदस्थ दो जजों को धमकी मिल चुकी है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वेता वर्मा को मुकदमे के सिलसिले में धमकी दी गईथी। बीते साल न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी को पत्र लिखकर एक आतंकी के मामले में जान से मारने और पूरे परिवार को खत्म करने के लिए धमकाया गया था। पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज किए थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news..........

मऊ :- दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता 52 वर्षीय जयराम यादव की सोमवार को सड़कहादसे में मौत हो गई। मोटरसाइकिल से जा रहे अधिवक्ता के वाहन को थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया ओवरब्रिज पर जाइलो वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वेगंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें उठाकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके मौत की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में वकील जिला अस्पताल पहुंच गए। जयराम यादव मधुबन थाना क्षेत्र के कमलसागर गांव के निवासी थे। वह नगरमें पुरानी तहसील के पास मकान बनवाकर सपरिवार रहते थे। बताते हैं कि सोमवार को कचहरी से खाली होकर जानवरों के लिए भूसा खरीदने हेतु वे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, अभी बलिया मोड़ के आगे सिकटिया ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि एक जाइलो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उठाकर अन्य वाहन में लादकर जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हाल देख उपचार शुरू ही किया था कि कुछ ही देर में उन्होंनेदम तोड़ दिया।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

कानपुर:-  शहर में हररोज आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं, जिनसे निपटने के लिए अग्निशमन की मांग पर इटली से आधुनिक हाइड्रोलिक प्लेफार्म दमकल विभाग को मिल गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि ये दमकल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ऐसे ही फजलगंज फायर स्टेशन में 12000 लीटर क्षमता वाली दमकल आई है जबकि पहले से ही 11,000 लीटर क्षमता वाली एक दमकल है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग के पास अब दमकल वाहनों की संख्या 20 से बढ़़कर 28 हो गई है।6 हाईप्रेशर वाटर मिक्सड दमकल मिलींआग बुझाने के लिए अभी दमकल लाखों लीटर पानी बर्बाद करती हैं, लेकिन अब हाईप्रेशर पानी की मदद से आग की लपटों को कम पानी में ही बेदम कर दिया जाएगा। पानी की किल्लत देख अग्निशमन विभाग ने पानी बचाओ अभियान की शुरूआत की है। शासन ने महानगरको तंग गलियों व घनी आबादी की आग बुझाने के लिए छह छोटी दमकल की गाड़ियां हाईप्रेशर वाटर मिक्स्ड उपलब्ध कराई हैं। ये छोटी गाड़ियां घनी आबादी वाले क्षेत्रों की व्यवस्था संभालने वाली फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड, मीरपुर, जाजमऊ और बिल्हौर दमकल को सौंपी गई हैं।30 मिनट के अंदर आग पर काबूमुख्य अग्निशमन अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि इन छोटी दमकल की क्षमता 500 लीटर पानी की है, जो 30 मिनट तक केमिकलयुक्त हाईप्रेशर पानी से आग पर काबू पाती हैं और बड़ी आग है तो आग को तब तक बढ़ने से रोके रखेंगी, जब तक दमकल की गाड़ियां नहीं आ जाएं। उन्होंने बताया कि संकरी गलियों के लिए आग बुझाने को छह बाइक, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों से लैस हैं। इनमें एक फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड, मीरपुर, जाजमऊ को सौंपी गई है। फजलगंज फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी डीकेसिंह ने बताया कि पहले किसी दुकान की आग बुझाने के लिये दरवाजा, शटर तोड़ने में काफी समय बर्बाद होता था और उस दौरान आग सब कुछ राख कर देती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि छत, दीवार भी कुछ मिनट में कटर मशीन से काट देते हैं।

    R.P.G.

R.P.G. breaking news..........

कोपागंज (मऊ) :- आकाशवाणी वाराणसी में तैनात क्षेत्र के रजपुरा निवासी इं. अनिलकुमार राय की मौत की खबर जब क्षेत्र के रजपुरा गांव में पहुंची तो सभी गांववासीसन्न रह गए। गांव के एक लाल के असामयिक संदिग्ध परिस्थितियों में इस तरह चले जाने की खबर पर पहले तो लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ मगर जब अपने स्त्रोतों से सबने सच्चाई जानी तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई परंतु घर पर अकेली रहने वाली दिवंगत इंजीनियर की 65 वर्षीय बूढ़ी मां से कौन कहे, खैर हिम्मत कर पड़ोस के एक लड़के ने उन्हें अनिल के बीमार होने और आजमगढ़ में भर्ती होने की जानकारी देते हुए देखने चलने को कहा तो बूढ़ीआंखों में आशंकाओं के बादल तैर गए। जवान बेटे के साथ किसी अनहोनी की बात सोचकर वे घबरा उठीं और तुरंत उस युवक के साथ आजमगढ़ के लिए चल दीं। गांव के अन्य लोग पड़ोसी-पट्टीदार भी खबर मिलते ही आजमगढ के लिए रवाना हो गए। गांव निवासी रामानंदराय के दो पुत्र थे अनिल कुमार राय और अशोक राय। अनिल राय आकाशवाणी में इंजीनियर थे तथा इन दिनों वाराणसी में कार्यरत थे। दूसरे भाई पुलिस में दारोगा हैं।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news..........

कौशाम्बी:- जमीन के लालच में एक बार फिर अपनों ने अपनों के खून से अपना हाथ लाल करलिया। इस बार यह कहानी कौशाम्बी के सैनी कोतवाली इलाके के नूरपुर परास गाँव में दोहराई गई। यहाँ चचेरे भाई ने पहले फर्जी तरीके से आठ बीघा जमीन का बैनामा कराया,उसके बाद जब मामला खुला तो बहन व चाचा की हत्या कर दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद चचेरा भाई पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। जिस युवती की हत्या की गई उसकी 28 अप्रैल को शादी होनी थी। मृतका की बहन की शिकायतके बाद इलाकाई पुलिस के कान खड़े हुए। पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू किया तो गाँव के बाहर बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल के बोरवेल के आस पास खून के धब्बे दिखाई दिए। आशंका जताई जा रही है कि पिता-पुत्री की हत्या के बाद शव को बोरवेल में ठिकाने लगा दिया गया। यह बात और है कि पुलिस अभी इस मामले में अधिक बोलने से बच रही है।सैनी कोतवाली के परास गाँव का मजरा नूरपुर में रहने वाले किसान बद्री सिंह यादव को दो दिन पहले पता चला कि उनके भतीजे मिथलेश ने फर्जी तरीके से उनकी आठ बीघा जमीन बैनामा करा लिया है। इस बात की उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर से तस्दीक भी कर लिया। रविवार की दोपहर बद्री ने भतीजे मिथलेश से इस बात पूछ ताछ किया तो वह साफ़ मुकर गया।देर शाम बद्री अपनी बेटी सुधा देवी के साथ गाँव के बाहर खेतों में पानी लगाने केलिए चला गया। सुबह होने के बाद जब पिता-पुत्री घर नहीं लौटे तब बड़ी बेटी गीता नेउनकी खोजबीन शुरू किया। गीता ने पिता व बहन के लापता होने व उनकी हत्या की आशंकाके बाबत सैनी कोतवाली पुलिस से किया। गीता का कहना है कि उनके चचेरे भाई ने जमीनके लालच में बहन व पिता की हत्या कर गाँव के बाहर बंद पड़े सरकारी ट्यूबवेल के बोरवेल में डाल दिया है। हत्या करने के बाद मिथलेश अपने परिवार के साथ फरार हो गया है।जमीन के लालच में चाचा व चचेरी बहन की हत्या की शिकायत मिलने के बाद पुलिस के कान खड़े हुए। पुलिस ने गाँव पहुँच पड़ताल शुरू किया तो उसे चौंकाने वाली जानकारी मिली। गाँव के बाहर बोरवेल के आसपास खून के धब्बे हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।पुलिस ने स्निफर डॉग व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुला जांच पड़ताल कराया। चचेरे भाई के परिवार सहित फरार होने से पुलिस को हत्या की आशंका तो हो रही है लेकिन शव मिलने से पहले वह अधिक बोलने से बच रही है। एस पी वीके मिश्र काकहना है कि फर्जी बैनामा की बात सही है लेकिन मिलने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।चचेरे भाई ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराया हैं यह तो साफ़ हो गया लेकिन पिता-पुत्री की हत्या का मामला अभी उलझा हुआ है। शव मिलने से पहले पुलिस अधिक नहीं बोल रही है। फिलहाल इतना तो है कि आज जिस घर में मंगल गीत की आवाज आनी चाहिए वहां रोने की आवाज लोगों को सुनाई दे रही है। जिस युवती के हाथों में उसकीसखियाँ मेहंदी लगाने की तैयारी में थी अब वह उसकी सलामती की दुआ कर रही हैं।

R.P.G.

R.P.G. breaking news..........

घोसी (मऊ) :- भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवप्रताप शुक्ला का कहनाहै कि विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी ही बहुमत प्राप्त करेगी। वह स्थानीय क्षेत्र के गोंठा में आयोजित पत्रकार वार्ता एवं बाद में गोंठा मंडी समिति में 'मोदी के मन की बात' पूर्व संबोधन में यह दावा किया। उन्होंने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बनाम सिद्धांतहीन |

R.P.G.

Monday, 25 April 2016

R.P.G. breaking news...... ..

लखनऊ:- राजधानी के अलीगंज थानाक्षेत्र में एक दुकान में शार्टसर्किट से लगी आग ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। आग लगने से करीब पांच लाख रूपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। साथ ही बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी खाक हो गया। घर वाले जान बचाकर भाग गए तभी सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और सब धू-धू कर जलने लगा।पड़ोसी ने इसकी सूचना दमकल को दी। लेकिन दमकल की टीम रास्ता भटक गई और मौके पर एकघंटे बाद पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग बुझाई तब तक पूराघर खाक हो गया। अब पीड़ित परिवार के पास सिर्फ पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा है। पुलिस आग लगने की बजह शार्टसर्किट बता रही है। थाना प्रभारी अलीगंज कमलापति ने बताया मामले की पड़ताल की जा रही है।थानाक्षेत्र के बनारसी टोला में रहने वाले जावेद खान अपने परिवार में छह भाइयों के परिवार में एक साथ रहते हैं। जावेद के परिवार में उनकी पत्नी शमा, बेटा, जैद और बेटी नशरा हैं। जावेद के मुताबिक उनकी घर में ही बेटी के नाम से नशरा जनरल स्टोर है। बीती देर रात करीब डेढ़ बजे दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। धुंआ और लपटे उठती देख उन्होंने शोर मचाया और परिवार को लेकर पीछे का गेट तोड़कर भाग निकले। उन्होंने शोर-शराबा किया तो पड़ोसी दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने लगे। आग लगने की सूचना पड़ोस में सीढ़ी बनाने वाले प्रशांत ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन दमकल करीब एक घंटे बाद पहुंची तबतक दुकान और घर जलकर खाक हो गया।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news...... ..

लखनऊ:- राजधानी के अलीगंज थानाक्षेत्र में एक दुकान में शार्टसर्किट से लगी आग ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। आग लगने से करीब पांच लाख रूपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया। साथ ही बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी खाक हो गया। घर वाले जान बचाकर भाग गए तभी सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ और सब धू-धू कर जलने लगा।पड़ोसी ने इसकी सूचना दमकल को दी। लेकिन दमकल की टीम रास्ता भटक गई और मौके पर एकघंटे बाद पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग बुझाई तब तक पूराघर खाक हो गया। अब पीड़ित परिवार के पास सिर्फ पहने हुए कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा है। पुलिस आग लगने की बजह शार्टसर्किट बता रही है। थाना प्रभारी अलीगंज कमलापति ने बताया मामले की पड़ताल की जा रही है।थानाक्षेत्र के बनारसी टोला में रहने वाले जावेद खान अपने परिवार में छह भाइयों के परिवार में एक साथ रहते हैं। जावेद के परिवार में उनकी पत्नी शमा, बेटा, जैद और बेटी नशरा हैं। जावेद के मुताबिक उनकी घर में ही बेटी के नाम से नशरा जनरल स्टोर है। बीती देर रात करीब डेढ़ बजे दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। धुंआ और लपटे उठती देख उन्होंने शोर मचाया और परिवार को लेकर पीछे का गेट तोड़कर भाग निकले। उन्होंने शोर-शराबा किया तो पड़ोसी दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने लगे। आग लगने की सूचना पड़ोस में सीढ़ी बनाने वाले प्रशांत ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन दमकल करीब एक घंटे बाद पहुंची तबतक दुकान और घर जलकर खाक हो गया।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

घोसी (मऊ) :- स्थानीय क्षेत्र में रविवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं होती रहीं। अग्निशमन दल पूरे दिन चकरघिन्नी बना रहा। स्थानीय ब्लाक के कोपागंज थाना के मूंगमांस के मठिया पुरवे में ¨बदेश्वरी यादव की समूची गृहस्थी खाक हो गई। अन्य स्थानों पर खेतों में आग लगने के कारण बहुत नुकसान तो न हुआ पर खलिहान में रखे अरहर के सैकड़ों बोझ जल गए।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news...........

बलिया (उप्र) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक मई को यहां होने वाले कार्यक्रम से पहले ही मालदेपुर के किसानों ने अपनी जमीन पर बिना अनुमति कार्यक्रम की तैयारियां किये जाने पर विरोध प्रकट किया है. मालदेपुर जिला मुख्यालय के निकट बलिया-लखनउ राजमार्ग पर है. यहां के किसानों ने अपनी जमीन पर बिना अनुमति कार्यक्रम की तैयारियां किये जाने पर विरोध प्रकट किया है. प्रधानमंत्री एक मई को यहां अपनी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘उज्जवला'' की शुरुआत करने आ रहे |

    R.P.G.

R.P.G. breaking news...........

बलिया :- भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने आज उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर सूबे को ‘आतंकवाद की नर्सरी'' बनाने का आरोपलगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान की हरकतें और बोल पाकिस्तान परस्त होते हैं लेकिन वोट खिसकने के मुगालते में सपा सरकार खान से डरती है सिंह ने सिकन्दरपुर में संवाददाताओं से बातचीत में सपा पर आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को आतंकवादियों की नर्सरी बना दिया है. यहां दहशतगर्दी को फलने-फूलने का मौका दिया जाता |

   R.P.G.

R.P.G. breaking news............

बोझी (मऊ) :- दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रेयांव गांव में रविवार की दोहर को लगी आग से ईंख की खड़ी फसल व गेहूं व अरहर के रखे बोझ जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों व दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के आग किसी तरह आग पर काबू पाया। उक्त गांव निवासीगया यादव के खेत के पास रविवार की दोपहर को अज्ञात करणों से एक व्यक्ति के खेत में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गया यादव के सात बिस्वा ईख की खड़ी फसल के साथ ही बगल के खेत में रखा गया फेंकू विश्वकर्मा का 25 बोझ अरहर व अर¨वद यादव का चार बिस्वा गेंहू का बोझ जल गया। आग की लपटों को देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए तब तक दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाए |

     R.P.G.

Sunday, 24 April 2016

R.P.G. breaking news........

घोसी (मऊ):-  जिले के चार ग्राम प्रधानों ने रविवार को जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार ग्रहण करने का गौरव प्राप्तकरने के साथ ही इस छोटे से जिले का कद व मान बढ़ाया है। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र ¨सह एवं राज्यमंत्री निहाल चंद ने बड़रांव ब्लाक के बड़रांव की ग्राम प्रधान प्रेमबदा राय, घोसी के मानिकपुर असना प्रधान के प्रतिनिधि रेयाज अहमद दारा, खत्रीपार के कालिका चौहान एवं मुहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत सरकांडा के प्रधान रामजन्म यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इन प्रधानों ने अपनी इस खुशी को 'जागरण' से मोबाइल पर साझा किया है। बड़रांव की महिला प्रधान प्रेमबदा राय कहती हैं कि दिल की धड़कन बढ़ गई और सधे कदम मंच को चले जब संचालिका ने नाम उच्चारित किया। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानों को मान दिए जाने से गदगद यह महिला अब नए संकल्प से विकास का दावा करती हैं। इन्होंने इस पुरस्कार की नींव पूर्व प्रधान रामविलास द्वारा रखे जाने की बात भी कही है।

     R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

नोएडा:- एनसीआर से ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के जिलों में काफी बसें लेट नाइट चलती हैं। लंबे रूट की होने वाली बसों में यात्रियों की भी कमी नहीं रहती। लेकिनकभी-कभी एेसे हादसे हो जाते हैं जिनमें कर्इ लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। एेसे में रोडवेज ने अपने पैसेंजर्स को सुरक्षा देने के लिए अपने को हार्इटेक करने का मन बना लिया है। बसों में एेसा सेंसर लगाने की तैयारी की जा रही है अगर कोर्इ दुर्घटना होने की संभावना बनती है तो ड्राइवर को तुरंत जानकारीहासिल हो जाएगी आैर दुर्घटना आराम से रुक जाएगी।तो ये होगा सेंसररोडवेज अधिकारियों की मानें तो बसों में ऑटो ब्रेक सेंसर लगाने की तैयारी की जा रही है। अगर इसके सामने कोर्इ भी आएगा तो अपने आप ही ब्रेक लग जाएंगे। इसे लगानेकी पूरी तैयारी हो चुकी है। नोएडा समेत प्रदेश की 100 बसों में इसे लगाया जाएगा। इसके बाद साल के अंत तक ये सिस्टम प्रदेश की सभी बसों में लगा दिया जाएगा। रोडवेज के रीजनल मैनेजर एसके बनर्जी ने बताया कि इस की सेंसर की रेंज तीनफीट तक की है। सफर के दौरान सामने से आ रही किसी भी गाड़ी से ठोस वस्तु के तीन फीट करीब आने पर बस में ब्रेक लग जाएगी। इसके अलावा ड्राइवर इस सिस्टम को शहर केअंदर बंद भी कर सकता है। ताकि शहर के भीड़-भाड़ वाले एरिया में बार-बार ब्रेक न लगे। इसके लिए ड्राइवर बसों के हाइवे पर आते ही सिस्टम ऑन करेंगे।तो ड्राइवर कोकर देगा चौकन्नालांग रूट पर लगातार बस चलाने से ड्राइवर थक जाते हैं और ड्राइविंग करते वक्त उन्हें नींद आने लगती है। कर्इ बार ड्राइवर की आंखे बंद हो जाती है। जिस वजह से भी बड़े हादसे हो जाते हैं। ये सेंसर ऐसा नहीं होने देगा। जब भी एसा होगा तो ये सिस्टम अलार्म बजाकर ड्राइवर को चौकन्ना कर देगा। स्टेयरिंग के कुछ सेकेंड के लिए रुकते ही अलार्म बजने लगेगा ताकि ड्राइवर की नींद टूट सके। इसके बाद भी अगर बस अनकंट्रोल होती है तो किसी से टक्कर होने से पहले ऑटो ब्रेक लग जाएगा।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

घोसी (मऊ) :- स्थानीय क्षेत्र में रविवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं होती रहीं। अग्निशमन दल पूरे दिन चकरघिन्नी बना रहा। स्थानीय ब्लाक के कोपागंज थाना के मूंगमांस के मठिया पुरवे में ¨बदेश्वरी यादव की समूची गृहस्थी खाक हो गई। अन्य स्थानों पर खेतों में आग लगने के कारण बहुत नुकसान तो न हुआ पर खलिहान में रखे अरहर के सैकड़ों बोझ जल गए। अधिकांश स्थानों पर आगजनी का कारण बिजली के तारों से उत्पन्न ¨चगारी रही। मठिया निवासी¨बदेश्वरी यादव का प्राथमिक विद्यालय के समीप घर है। दोपहर लगभग 11 बजे तेज हवा के चलते बिजली के तारों से उत्पन्न ¨चगारी नीचे रखे गेहूं के बोझ पर गिर गई। बोढ जलने के दौरान हवा का प्रवाह इतना तीव्र रहा कि आग की चपेट में¨बदेश्वरी का मकान आ गया। आग का विकराल रूप देख परिजन घर से बाहर भागे और खूंटा से जानवरों को खोल दिया। एकत्रित ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया पर घर के एक कमरे में रखा जेवरात वाला बाक्स, 45 हजार नकद राशि, गोदरेज आलमारी, तीन मंडई सहित जानवरों के लिए रखा भूसा, 12 कुंतल चावल, 20 कुंतल गेहूं, दो हार्सपावर का मोटर, चारपाई, गद्दा एवं कपड़े सहित अन्य सामान खाक हो गए |

   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

कानपुर:- बिधनू थाना अंतर्गत रविवार को महोबा रोडवेज की बस कानपुर से सवारियां लेकर महोबा जा रही थी। तभी हरबसपुर गांव के पास ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए और उसमे बैठे दर्जनों लोग घायल हो गए। इसमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।बिधनू थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास हुए इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।पुलिस को मौके पर बुलाकर घायलों को बस से निकाल पास ही स्थित बिधनू सीएससी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। वहीं इस हादसे में 4 सवारियोंकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। सीएससी में पर्याप्त संसाधन न होने और सभी ड्यूटी के डॉक्टरों के मौजूद न होने के कारण सीएससी में घायलों को समय से और पर्याप्त इलाज नहीं मिल सका, जिस कारण वहां लोग नाराज नजर आए।

      R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बस्ती:- भाजपा नेता रिंकू दुबे से ढाई लाख की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य को क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को पकड़ लिया। वह परशुरामपुर बाजार में क्राइम ब्रांच के बिछाए जाल में फंस गया।
   
  R.P.G.

R.P.G. breaking news........

घोसी (मऊ) :- स्थानीय क्षेत्र में रविवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाएं होती रहीं। अग्निशमन दल पूरे दिन चकरघिन्नी बना रहा। स्थानीय ब्लाक के कोपागंज थाना के मूंगमांस के मठिया पुरवे में ¨बदेश्वरी यादव की समूची गृहस्थी खाक हो गई। अन्य स्थानों पर खेतों में आग लगने के कारण बहुत नुकसान तो न हुआ पर खलिहान में रखे अरहर के सैकड़ों बोझ जल गए।

    R.P.G.

Saturday, 23 April 2016

R.P.G. breaking news.........

बलिया :- केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरेजहां पार्टीजनों व जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों ने उनकी आगवानी की। मंत्री का स्वागत सांसद भरत ¨सह व रवींद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी जनोंसे माला पहना कर किया। यहां से मंत्री सीधे पीएम के लिए माल्देपुर में प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण करने निकल गए। उन्होंने स्थल पर की जा रही तैयारियों, ले-आउट व डिजाइन आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित लोगों को दिए। पेट्रोलियम मंत्री ने प्रभारी जिलाधिकारी के.बालाजी व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। इस दौरान एडीएम केपी ¨सह के अलावा विधायक उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव आदि मौजूद थे। सभा स्थल से वापस लौटने के बाद मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद भरत ¨सह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक उपेंद्र तिवारी, आदि |

    R.P.G.