Monday, 30 May 2016

R.P.G. breaking news........

बकुल्हा (बलिया) :- बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पुलिस चौकी के समीप यादव नगर में रविवार की दोपहर को पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति ने सात वर्षीय सूरज यादव पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले गंभीर हालत में उसे सोनबवरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी हालत गंभीर बनी हुई है।दोपहर में सूरज घर से बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह खेलते-खेलते दो सौ मीटर दूर एक व्यक्ति के दरवाजे पर चला गया। वहां उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उसे लहूलुहान देख हर कोई अवाक हो गया। उसके गर्दन व शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। परिवार वाले उसे तत्काल सोनबरसा अस्पताल पहुंचे, जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


    R.P.G.

No comments:

Post a Comment