Tuesday, 31 May 2016

R.P.G. breaking news.......

सिकंदरपुर (बलिया) :- बसपा विधानसभा सिकंदरपुर के खेजुरी में आयोजित समीक्षा व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विभिन्न कमेटियों केस्थिति की समीक्षा की गई। वहीं संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के दायित्वोंके बारे में चर्चा कर पार्टी की मजबूती हेतु निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वहन की कार्यकर्ताओं को सलाह नेताओं ने दिया।मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर आजमगढ़ पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते है। उनके प्रयास से ही संगठन मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे पार्टी मजबूत हो और यूपी के 2017 के चुनाव को फतह किया जा सके। जोन कोआर्डिनेटर रामअशीष मायूर ने कहा कि आज देश में अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के प्रभारी प्रत्याशी राजनारायण यादव नेआरोप लगाया कि भाजपा व सपा प्रदेश में सांप्रदायिकता फैलाकर 2017 काचुनाव जीतना चाहती है। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर डॉ.मदन राम, रामचंद्र गौतम, अभय ¨सह, ओमप्रकाश भारती, चंद्रशेखर, जीतेंद्र भारती, गुड्डू मलिक आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संतोष राम व संचालन महफूज आलम ने किया।


   R.P.G.

No comments:

Post a Comment