Monday, 23 May 2016

R.P.G. breaking news.........

घोसी (मऊ) :- भारतीय जनता पार्टी ने गांवों में चौपाल के साथ विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी प्रारंभ कर दी है। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी योगेंद्रनाथ राय सहित अन्य वक्ताओं ने बोझी क्षेत्र के पीवातालमें आयोजित चौपाल में जमकर प्रधानमंत्री मोदी के कसीदे पढ़ा। असम में मिली जीत से हर्षित नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वच्छ शासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार का एकमात्र विकल्प भाजपा है।यहां आयोजित चौपाल में श्री राय ने कहा कि भाजपा के शासन को इस प्रदेश नेदेखा और समझा है। जाति-पात एवं धर्म के नाम पर जनता को छल कर सपा एवं बसपा ने सत्ता तो हासिल किया पर लोगों का कल्याण तो दूर जन समस्याओं के बाबत भी तनिक नहीं सोचा। प्रदेश सरकार ने इस बार मोदी सरकार द्वारा लागू की गई सूखा राहत योजना, कृषि बीमा, जनधन बीमा, उच्जवला योजना सहित अन्य योजनाओं में बंदरबाट के सिवाय कुछ नहीं किया। केंद्र से मिले धन को जनता तक पहुंचाने के पूर्व मंत्री से लेकर अधिकारी और कर्मचारी कमीशनखोरी कर रहे हैं। अपराध इसलिए बढ़ रहे हैं कि सपा के मंत्री और विधायक खुलेआम इनको संरक्षण दे रहे हैं। बसपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए श्री राय ने कहा कि यह पार्टी एक तानाशाह महिला की मिल्कियत बन कर रह गई है। यहां टिकट बेचा जाता है यानी वोटर बेचे जाते हैं। डा. अंबेडकर और मान्यवर काशीराम के सिद्धांत पीछे छोड़ यह पार्टी पैसा वसूलने में लगी है। अध्यक्षता धन्नू राजभर एवं संचालन रमाकांत यादव ने किया। राजेंद्र ¨सह, गिरिजापति राय, संजय ¨सह, अंगद ¨सह, ¨बदू ¨सह, धर्मेंद्र राज भर, कन्हैया गुप्ता एवं दामोदर निषाद ने भी संबोधित किया।


    R.P.G.

No comments:

Post a Comment