Monday, 23 May 2016

R.P.G. breaking news.........

दोकटी (बलिया) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में गांव, गरीब, किसान व जवानों के हित सहित 52योजनाएं संचालित कर यह साबित कर दिया कि यदि दृढ़ इच्छा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। उक्त बातें रविवार को सांसद भरत ¨सह ने लालगंज मठिया में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहीं।कहा कि आज विकास दर भी सात प्रतिशत के आसपास है। गैर भाजपा पूर्ववर्ती सरकारों पर जन हित की बजाय स्वयं हित के लिए कार्य करने का आरोप लगाया। सांसद ने एक-एक कर भारत सरकार द्वारा संचालित जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। जिले में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी चर्चा सांसद ने की। बताया कि देवराज ब्रह्म स्थान बैरिया व माल्देपुर में चार-चार किमी बाई पास सड़क प्रस्तावित है।वहीं लालगंज, नौरंगा दियरांचल सहित 13 विद्युत सब स्टेशन की निर्माण कीसंस्तुति प्राप्त कर ली गई है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जन चौपाल लगाकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। व्यापार मंडल लालगंज के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व युवा अध्यक्ष अंजय ¨सह के विद्युत सहित सात सूत्रीय मांग पत्र पर सांसद श्री ¨सह ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की सभी मांगे जायज है और उन्हें तत्काल पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।क्षेत्रीय लोगों से आग्रह किया कि यदि आप जमीन का इंतजाम कर दें तो यहां रैन बसेरा का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व विधायक विक्रम ¨सह, बब्बन ¨सहरघुवंशी, सुरेंद्र ¨सह, विजय बहादुर ¨सह, हरेराम पाठक, नंदजी ¨सह, विजयगुप्ता, अमित ¨सह, तारकेश्वर प्रसाद, पूर्व प्रधान चांदगी प्रसाद स्वर्णकार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। अध्यक्षता तेजनारायण मिश्र व संचालनवीरेंद्र शर्मा ने किया।

    R.P.G.

No comments:

Post a Comment