Monday, 7 March 2016

R.P.G. breaking news.......

मुरादाबाद:- दो मार्च से लापता सिविल इंजीनियर विकल कुमार का पुलिस को अब तक कोर्इसुराग नहीं मिल सका है। वहीं परिजनों द्वारा दिए गए दो मोबाइल नंबर की लोकेशन कर्नाटक व गुजरात में मिल रही है। वहीं पुलिस सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि विकल कुमार के लापता होने का राज उसके घर में ही छिपा हुआ है।उल्लेखनीय है कि अगवानपुर कस्बे के पेपर मिल के पास रहने वाले सिविल इंजीनियर विकल कुमार दो मार्च को खरीदारी के लिए निकले थे, लेकिन अब तक घर नहीं लौटे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में निकल कर आया है कि विकल ने अपनी पत्नी सुनीता के जेवर दो लाख रुपए में बेच दिए थे। जिससे उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से पत्नी भी मायके में ही थी। दूसरे तरफ विकल पर बाजार का भी कर्ज था।मकान बेचने के बाद मिले रुपए को लेकर जहां उसकी पत्नी दो लाख रुपए मांग रही थी। वहीं कर्जदार भी अपनी रकम वसूलने के लिए घूम रहे थे। इससे परेशान होकर विकल कहींनिकल गया। परिजनों के बयान दर्ज करने वाली पुलिस की मानें तो विकल के गायब होने का राज उसकी मां के पास है, लेकिन वह बता नहीं रही है। वहीं, विकल की मां राजेश्वरी ने बताया कि मकान बेचने के बाद विकल ने कुछ लोगों का कर्ज अदा कर दियाथा। उसके पास डेढ़ लाख रुपए बचे थे। जबकि पत्नी सुनीता दो लाख रुपये मांग रही थी। जिसके कारण पति पत्नी के बीच भी विवाद चल रहा था।परिजनों द्वारा दिए गए दोनों नंबर सर्विलांस पर लगाने पर एक की लोकेशन कर्नाटक तथा दूसरे की लोकेशन गुजरात में आई है। चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि युवककी तलाश की जा रही है।

   R.P.G.

No comments:

Post a Comment