Tuesday, 31 May 2016

R.P.G. breaking news.......

मऊ :- देश की आजादी के छह दशक बाद भी दोहरी शिक्षा प्रणाली को लेकर अब छात्र उद्वेलित होने लगे हैं। पूरे देश में समान शिक्षा, समान अधिकार की मांग को लेकर छात्र कलेक्ट्रेट में तीन दिवसीय धरने पर बैठ गए, आरोप लगाया कि कभी शिक्षा सेवा का भाव थी परंतु आज व्यवसायिक हो गई है, जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। धरने का नेतृत्व कर रहे शैलेश कुमार ने कहा किहमारा देश लोकतांत्रिक देश है। इसलिए सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिलनाचाहिए। कहा कि आज देश के छह दशक बीतने के बाद भी मुल्क में दोहरी शिक्षा नीति भली-भांति फलफूल रही है। हालांकि देश में आजादी के आंदोलन का सपना था कि एक समान शिक्षा सबको दी जाए। जिस पर आज तक की हमारी चुनी हुई सरकारें एक कदम भी नहीं बढ़ पाई, बल्कि शिक्षा को जो सेवा का विषय था उसेव्यवसायिक बनाने में संलिप्त हैं जो लोकतंत्र पर कुठाराघात है। मुंशी ने कहा कि आज गरीबों को साजिश के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बाहर किया जा रहा है। क्योंकि जब शिक्षा को बेचने का काम होने लगा तो इसको खरीद पाना गरीबों की पकड़ से बाहर है। छात्रों ने एक स्वर में कहा कि गरीबों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जो कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर जगदीश ¨सह टाइगर, श्यामसुंदर, मनोज यादव, अशोक ¨सह, अजय कुमार, दिनेश मौर्य आदि उपस्थित थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.........

मऊ :- पावन नदी तमसा की दुर्दशा, किनारे बने स्लाटर हाउस व नदी में नालों से गिरने वाली गंदगी को रोकने की मांग ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओंने किया है। सोमवार को इस बाबत जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने के साथ नदी कीसुरक्षा करने की मांग उठाई। ऐसा न होने की दशा में आंदोलन करने की प्रतिबद्धता भी जताई। जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि तमसा नदी हमारी धरोहर है। प्रशासन द्वारा इसके संरक्षण के प्रति उदासीन होने से इसके अस्तित्व पर संकट के बादल छाए हुए हैं। स्लाटर हाउस के पशुवध का अवशेष के साथ नगर की गंदगी इसमें गिराई जा रही है। जिला संयोजक अजय ¨सह ने कहा कि देश में जल संरक्षण के लिए एक तरफ अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर इस जीवनदायिनी नदी की सुरक्षा पर जिला व नगर प्रशासन के बीच संज्ञाशुन्यता की स्थिति बनी हुई है। वर्ष में कई बार इस नदी के तट पर अनेक धार्मिक आयोजन किया जाता है। प्रशासनिक लापरवाही से यह नदी प्रदूषण का पर्याय हो गई है। पूर्व जिलाधिकारी कुमुदलता श्रीवास्तव नदी बचाने के लिए अनेक प्रकार के आयोजन किए। इसके सार्थक परिणाम भी आया। उनके बाद प्रशासनिक शिथिलता के कारण नदी का उद्धार नहीं हो पाया। इसके साथ ही ठाकुर जी की भूमि पर अवैध विद्यालय निर्माण को रोकने की बात भी कही गई। इस दौरान जिला कार्यवाहक डा.मिथिलेश, जिला उपाध्यक्ष विनित तिवारी, बबूल शाही, संजय विश्वकर्मा, जय प्रकाश, विवेक ¨सह, उत्सव राय, प्रदीप कुमार, राजा राजभर आदि मौजूद थे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news........

नई दिल्ली:-  आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राखी बिड़लान का दिल्ली विधानसभाउपाध्यक्ष बनाया जा रहा है। यह फैसला आम आदमी पार्टी की ही विधायक बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद यह फैसला लिया गया है। दिल्ली के मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के नाम पर जल्द अंतिम मुहर लगा दीजाएगी।दिल्ली में केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार में राखी बिड़लान मंत्री थीं। राखी का नाम कई विवादों से जुड़ चुका है। उन्होंने 2013 के चुनाव में मंगोलपुरी से चार बार विधायक रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता राजकुमार चौहान को हराया था। वे दोबारा इसी सीट से विधायक चुनी गईं। बीजेपी ने उन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। बंदना कुमारी के इस्तीफे के बाद विधानसभा का उपाध्यक्ष खाली हुआ है। नगर निगम उपचुनाव में बंदना कुमारी के विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग के एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की हार हुई थी। इसके बाद उन्होंनेउपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

     R.P.G.

R.P.G. breaking news........

बलिया :- महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार तरह-तरह की योजनाएं चला रही है। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा व समस्याओं के लिए स्थापित महिला थाना को सात साल बाद भी अपना भवन नहीं मिल सका। फिलहाल यह थाना सदर कोतवाली केएक हिस्से में बने भवन में चल रहा है। इधर एक सप्ताह पूर्व शासन से आए एकपत्र से महकमा फिर हरकत में आ गया है। महकमा पहले ग्राम सभा की जमीन व किसी दान दाता की तलाश कर रही है। ऐसे में न मिलने पर अब पैसे से भी खरीदने की तैयारी हो रही है। फिलहाल महकमा शासन के पत्र के बाद जिलाधिकारी से संपर्क कर जमीन हर हाल में तलाशने में जुट गया है। जनपद में महिला थाने की स्थापना वर्ष 2009 में हुआ था। सदर कोतवाली के एककमरे में इसका संचालन हो रहा था। उस समय महिला सिपाहियों की संख्या भी कमथीं। महिलाओं की बढ़ती समस्याओं के बाद शासन गंभीर होने लगा। इसी बीच महिला सिपाहियों की संख्या भी बढ़ गई। उस समय भी जमीन की तलाश की कई दौर प्रयास हुआ लेकिन विभाग को सफलता नहीं मिला। महिला थाना के अत्याधुनिक विस्तार के शासन के निर्देश के बाद महकमा ने कोतवाली परिसर के एक बड़े भवनमें इसे स्थापित कर दिया। यहां पर कोतवाली में होने वाली भीड़ से महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही समस्या लेकर आने वाली महिलाओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। महिला एसओ संध्या ¨सह ने बताया कि नए भवन के लिए जमीन तलाशने संबंधी निर्देश शासन से आ गया है। इस पर राजस्व अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

  R.P.G.

R.P.G. breaking news......

बैरिया (बलिया) :- समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज ¨सह ने कहा कि सुरेमनपुर स्टेशन दो-दो भाजपा सांसदों का गृह स्टेशन है, इसे "बी " श्रेणी प्राप्त है ¨कतु सुविधा "सी " श्रेणी की भी नहीं है। कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता क्रमिक अनशन कर रहे हैं। जबकि उनकीबात रेलवे प्रशासन सुनने को तैयार कोई नहीं है। श्री ¨सह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए तत्काल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य शुरू कराए। इसका शिलान्यास तीन माह पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु कर चुकेहैं। वर्षों से प्रतीक्षालय में बंद पड़े महिला व पुरुष शौचालय को तुरंत ठीक कराकर उसे यात्रियों के उपयोग के लिए खोला जाय। श्री ¨सह ने कहा कि महज तीन करोड़ रुपये सालाना आय वाले रेलवे स्टेशन युसूफपुर में रुकने वालीछपरा-लखनऊ मेल व छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस साप्ताहिक का ठहराव सुरेमनपुर मेंभी किया जाय, जहां की वार्षिक आमदनी छह करोड़ रुपये से अधिक है। पूर्व की भांति डीएमयू को छपरा से वाराणसी के बीच चलाई जाय। रात में स्टेशन पर प्रकाश की व्यवस्था हो। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी व आरपीएफ को जवाबदेही तय किया जाय। कहा कि अन्यथा की स्थिति में बलिया जनपदके सभी विधान सभाओं के कार्यकर्ता इस आंदोलन में भाग लेंगे व रेलवे के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।

   R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

मऊ :- ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता विजय प्रताप ¨सह रतनपुरा ब्लाक के दर्जनों गांव में सघन संपर्क कर केंद्र सरकार के दो वर्ष की उपलब्धि बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ग्रामीण भारत के उदय के लिए किए जा रहे प्रयास और योजनाओं के बारे में उन्होंने लोगों को जागरुक किया। इस दौरान आगामी नौ जून को आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन के संदर्भ में भी वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। चकरा बाजार, बकराबाद, जमदरा, सहुआरी, सकरा, चकरा आदि गांवों में कार्यकर्ताओं के दल-बल के साथ श्री ¨सह ने जगह-जगह सभा कर भाजपा शासन केदौरान हुए विकास पर विस्तार से चर्चा किया। श्री ¨सह ने कहा कि केंद्र में सत्ता से आने से पहले देश में निराशा का माहौल था। पीएम मोदी की अगुआई में वैश्विक स्तर पर देश की साख में सुधार होने के साथ समाज के पिछड़े व उपेक्षितों तक योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया गया है। निवेशमें चीन को पछाड़ने के साथ ही मेक इन इंडिया, स्कील इंडिया, भारत उदय, मुद्रा बैंक जैसी योजनाओं के माध्यम से उद्योग और रोजगार का विकास किया जा रहा है। स्वायल हेल्थ कार्ड, पंचायतों को मजबूत करना, अटल पेंशन योजना,जनधन योजनाआ आदि के माध्यम से ग्रामीण भारत के निर्माण की आधारीय पृष्ठभूमि रखी जा रही है। पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में पहुंचने के बाद भाजपा का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने का गौरव भी इस दौरान प्राप्त किया जा चुका है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और असुरक्षा के वातावरण से आमजनअसंतुष्ठ है। आगामी विधानसभा चुनाव में उप्र में भाजपा सत्ता में आएगी। आगामी नौ जून को आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में पिछ़ड़ा वर्ग मुख्यधाराजोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ¨सह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जलज ¨सह, दोर्णाचार्य मौर्य, प्रशांत राय, आनंद प्रजापति, अहमद हसन, साहब अहमद, लक्ष्मी चौहान, अमित, अंजनी आदिमौजूद थे।


    R.P.G.

R.P.G. breaking news.......

सिकंदरपुर (बलिया) :- बसपा विधानसभा सिकंदरपुर के खेजुरी में आयोजित समीक्षा व कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के विभिन्न कमेटियों केस्थिति की समीक्षा की गई। वहीं संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के दायित्वोंके बारे में चर्चा कर पार्टी की मजबूती हेतु निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वहन की कार्यकर्ताओं को सलाह नेताओं ने दिया।मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर आजमगढ़ पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी संगठन की जान होते है। उनके प्रयास से ही संगठन मजबूत होता है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे पार्टी मजबूत हो और यूपी के 2017 के चुनाव को फतह किया जा सके। जोन कोआर्डिनेटर रामअशीष मायूर ने कहा कि आज देश में अपराधियों व भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के प्रभारी प्रत्याशी राजनारायण यादव नेआरोप लगाया कि भाजपा व सपा प्रदेश में सांप्रदायिकता फैलाकर 2017 काचुनाव जीतना चाहती है। इस मौके पर जोन कोआर्डिनेटर डॉ.मदन राम, रामचंद्र गौतम, अभय ¨सह, ओमप्रकाश भारती, चंद्रशेखर, जीतेंद्र भारती, गुड्डू मलिक आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संतोष राम व संचालन महफूज आलम ने किया।


   R.P.G.