Sunday, 21 February 2016

R.P.G. breaking news.....

💯पूरी रात खुला रहा बैंक का ताला, नपे प्रबंधक

बलिया :- बैरिया-लालगंज मुख्य मार्ग पर बहुआरा स्थित पूर्वांचल बैंक का ताला बैंक प्रशासन की लापरवाही से शुक्रवार को पूरी रात खुला रहा। शनिवार को तड़के सड़क पर टहलने वाले लोगों की नजर जब बैंक पर पड़ी तो वे इस सोच में पड़ गये कि इतना जल्दी बैंक क्यों खुला है। लोग जब शाखा के करीब गये तो वहां कोई नहीं था। इससे लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। तब लोगों ने इसकी सूचना शाखा कार्यालय पर अंकित आरएम के मोबाइल नंबर पर दी। इसे संयोग ही कहा जायेगा कि शाखा पर चोरों की नजर नहीं पड़ी।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बैंक के सभी कर्मचारी घर चले गये थे, जबकि शाखा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा अकेले शाखा पर देर शाम तक रूके थे। इधर, लोगों ने शनिवार को तड़के शाखा का ताला खुला देखा। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल आरएम को दी। आरएम ने अपने स्तर से जांच-पड़ताल करने के साथ ही शाखा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए पूर्वांचल बैंक की पचरूखा शाखा से सम्बद्ध कर दिया। इस मामले में आरएम ने आरएन गुप्त ने बताया कि बैंक का ताला पूरी रात खुला होना, बहुत गंभीर मामला है।




 💯मधुमक्खियों ने महिला को उतारा मौत के घाट

  बलिया :- सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बघुड़ी गांव में मधुमक्खियों ने एक अधेड़ महिला को काट लिया। इससे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।बताया जाता है कि बघुड़ी गांव निवासिनी सोनिया देवी (55) पत्नी गुलाब चन्द्र गोंड घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में गई थी। वहां एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खियों का विशाल छत्ता था। इसे एक बाज उड़ते समय टकरा गया। इस पर मधुमक्खियां सोनिया देवी पर झपट पड़ी। भागते समय वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उनके शरीर पर मधुमक्खियां चिपकी हुई थी। लोगों ने उनको सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको चिकित्सकों ने गंभीरावस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 R.P.G.

No comments:

Post a Comment