💯बलिया :- नगरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर में बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह विजय शंकर यादव (58) पुत्र इन्द्रदेव यादव अपने दरवाजे पर कार्य कर रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गये। इसस उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इनके मौत से गांव में कोहराम मच गया।
♨बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र के रजौली गांव की सीमा पर खेत में सोए किसान नंद किशोर यादव की 27 जनवरी को हुई हत्या व शव फूंकने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले ¨पटू राम निवासी पकहा को पुलिस ने डुमरिया मार्ग से सहतवार रेलवे स्टेशन जाते समय गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने पर उसने यह कदम उठाया। इसका उसे तनिक भी मलाल नहीं है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासी को बरामद कर लिया। खेत में सोए इस किसान की 27 जनवरी की रात हत्या कराने के बाद झोपड़ी में आग लगा दी गई थी। इससे शव का कुछ हिस्सा जल गया था। घटना के बाद पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अन्सारी ने काफी बारीकी से जांच की। खोजी कुत्ता ने उसी दिन पुलिस को कुछ सुराग दे दिया था। इस आधार पर पुलिस ने सहतवार एसओ सुरेश ¨सह को खुलासा के लिए लगाया। पुलिस टीम की जांच में आरोपी युवक का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस इसको सहतवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर ली। उसने पुलिस के सामने बताया कि घटना के दिन शाम को उसने उसकी बहन को बुलाया। इसके बाद गन्ने के खेत में उसके साथ जबरन दुराचार का प्रयास किया। वह किसी तरह से वहां से भाग निकली। घर पहुंचने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात में वह हाथ में मिट्टी तेल का डिब्बा लेकर पहुंच गया। उसने सोए किसान के मचान के नीचे आग लगा दी। इससे किसान नीचे गिर गया और भागने का प्रयास किया। इस पर उसके ऊपर गड़ासी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसने बताया कि वह कई दिनों से उस पर गलत नियत डाला था।
R.P.G.

No comments:
Post a Comment